चाईबासा | भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं “मिसाइल मैन” के नाम से विख्यात भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दो मिनट का मौन रखकर की गई। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्रनिर्माण, विज्ञान, शिक्षा तथा युवाओं को प्रेरित करने में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया।

Contact no :- +91 8553588326
इस अवसर पर कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रसेवा और वैज्ञानिक सोच का अनुपम उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का डॉ. कलाम का सपना आज भी देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। उनका प्रसिद्ध संदेश, “सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते,” आज भी युवाओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता है।

श्रद्धांजलि सभा में पूर्व जिला सचिव संतोष सिन्हा, जय किशन सालबुनियाँ, अमर सिंह लागुरी, मो. अफरीदी, देवेश चरण, सुशील दास सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


