NEET पेपर लीक के विरोध में 25 जुलाई को चक्रधरपुर में निकलेगी छात्र अधिकार रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

चक्रधरपुर | NEET परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर चक्रधरपुर में 25 जुलाई को ‘छात्र अधिकार रैली’ आयोजित की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को वन विश्रामागार में छात्र एवं युवाओं की बैठक आयोजित हुई, जिसमें सर्वसम्मति से रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

बैठक में जानकारी दी गई कि 25 जुलाई (शनिवार) को सुबह 10:30 बजे कारमेल स्कूल चौक से अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) कार्यालय तक छात्र अधिकार रैली निकाली जाएगी। रैली के उपरांत एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगा। आयोजकों के अनुसार, ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी।

Contact no :- +91 8553588326

आयोजकों ने बताया कि रैली में सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों, शिक्षाविदों तथा आम नागरिकों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनका कहना है कि रैली का उद्देश्य छात्रों की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक पहुंचाना है।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में अनुप महतो, आमिर, शिव शंकर सामड, गिलमान अनवर, सलुका बोदरा, अजय कुंभकार, अमन मुस्तफा, प्रीतम बांकिरा, तौहिद आलम, सन्नी रॉबर्ट, विजय सुंबरुई, पप्पू, बंटी, हर्ष बाजरा, अंकित होनहागा, संजय साहू, धीरज कटियार, सन्नी खान, नीतीश दोंगो, नदीम मुस्तफा, मिथलेश केराई, डेविड सागर मुंडा, देवेश महतो, अफताब सहित अन्य छात्र एवं युवा उपस्थित थे।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601
By maskal.news

You May Also Like