जगन्नाथपुर : गुरुवार को झारखंड आंदोलनकरियों की बैठक नोवामुंडी फूट प्लाजा परिसर में पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा की अध्यक्षता में संपन्न हुई l बैठक में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के गुमुरिया, मुंडूई नदी घाट से अवैध खनन धड़ल्ले से होने और पुलिस प्रशासन, खनन विभाग के द्वारा चुप्पी रहने पर चिंता व्यक्त किया है l पूर्व विधायक सह झारखण्ड आंदोलनकारी मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि जिला के सताधारी दल और विपक्ष दल बैठे हुए राजनीतिक नेताओं के संरक्षण एवं देख रेख में जिला प्रशासन को बालू की अवैध का बिना रोक टोक के काला बाजारी की जा रही है l बालू के इस अवैध कारोबार से क्षेत्र में आम उपभोक्ताओं को घर, मकान बनाने के लिये बालू का मनमानी दाम देना पड़ रहा है l पूर्व विधायक श्री बोबोंगा ने कहा की बिगत दो सप्ताह पहले मुंडूई गाँव निवासी दीपक प्रधान जो कि बालू का अवैध खनन विरोध करता था और उसका वीडियो बनाता था, बालू माफियाओं ने अपने गाड़ीयों से कुचल हत्या कर दी गई है, जिसको दुर्घटना का संज्ञा दी जा रही है, यह जाँच का विषय है l आगे कहा कि दीपक प्रधान ट्रैक्टर हत्याकांड और बालू चोरी रोकने के लिये झारखण्ड आंदोलनकारी पूरी मजबूती के साथ जनता के लिये लड़ाई लड़ने को तैयार है l बैठक में झारखण्ड आंदोलनकारी नवाज हुसैन उर्फ बिरसा, मंजीत कोड़ा, राजेंद्र बालमुचू, कांडे बालमुचू, लक्ष्मण बालमुचू, सीताराम लागुरी, कृष्णा सिंकु आदि उपस्थित थे l
अवैध बालू खनन पर सख्त कार्रवाई की मांग – नोवामुंडी में झारखंड आंदोलनकारियों की बैठक
You May Also Like
-
डेंगू की रोकथाम को लेकर उपायुक्त ने दिए सघन निगरानी और स्वच्छता के निर्देश, 11 सितंबर को छह स्थानों पर होगा रक्तदान शिविर
maskal.news12 hours agoचाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डेंगू संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण तथा आगामी 11 सित... -
निर्माणाधीन योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, समय-सीमा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर उपायुक्त ने दिया जोर
maskal.news12 hours agoसरायकेला | समाहरणालय सभागार में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कार्य प्रमंडलों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न निर्म... -
पीएम श्री विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और संसाधनों का लिया जायजा, ‘प्रोजेक्ट परख-तैयारी उड़ान’ की हुई समीक्षा
maskal.news14 hours agoपश्चिमी सिंहभूम | भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव श्री प्रिय रंजन, IFoS के पश्चिमी सिंहभूम जिला आगमन पर उपायुक्त श्री मनीष कुमार ने परिसदन में पुष्पगुच्छ... -
विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक
maskal.news14 hours agoसरायकेला | विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को सदर अस्पताल, सरायकेला में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स...

