जनशताब्दी एक्सप्रेस की लगातार लेटलतीफी पर कांग्रेस प्रवक्ता ने डीआरएम को लिखा पत्र, तत्काल सुधार की मांग

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के प्रवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या–12021) के लगातार विलंब से परिचालन पर गहरी चिंता जताई है। इस संबंध में उन्होंने बुधवार को चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को पत्र लिखकर ट्रेन के समयबद्ध संचालन के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

अपने पत्र में त्रिशानु राय ने कहा कि हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस दक्षिण पूर्व रेलवे की महत्वपूर्ण ट्रेनों में से एक है, जिस पर प्रतिदिन पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां तथा ओडिशा के बड़बिल क्षेत्र के हजारों यात्री निर्भर रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, मरीजों तथा आम नागरिकों के लिए जीवनरेखा के समान है। इसके बावजूद लंबे समय से ट्रेन का लगातार घंटों विलंब से परिचालन यात्रियों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बना हुआ है।

Contact no :- +91 8553588326

उन्होंने बताया कि ट्रेन की नियमित लेटलतीफी के कारण यात्रियों को मानसिक, आर्थिक और शारीरिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समय पर कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए जाने वाले लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इतना ही नहीं, कई यात्रियों की दूसरी ट्रेनों और हवाई उड़ानों की कनेक्टिविटी भी छूट जाती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

Contact no :- +91 9337736501

त्रिशानु राय ने कहा कि प्रीमियम श्रेणी की जनशताब्दी एक्सप्रेस का लगातार विलंब से चलना भारतीय रेल की समयबद्ध एवं विश्वसनीय सेवा की छवि को भी प्रभावित करता है। यदि इस समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो यात्रियों का रेलवे प्रशासन के प्रति विश्वास कमजोर हो सकता है।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

पत्र के माध्यम से उन्होंने डीआरएम से मांग की है कि ट्रेन की लगातार देरी के वास्तविक कारणों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा समयपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तकनीकी और परिचालन सुधार तत्काल लागू किए जाएं। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जिन रेलखंडों पर बार-बार विलंब हो रहा है, वहां स्थायी समाधान के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाए और यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ट्रेन का नियमित एवं समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा उन्होंने आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो। त्रिशानु राय ने कहा कि सिंहभूम एवं पूरे कोल्हान क्षेत्र के हजारों लोग प्रतिदिन इस ट्रेन पर निर्भर हैं। ऐसे में रेलवे प्रशासन को यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और भारतीय रेल के प्रति जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

By maskal.news

You May Also Like