सरायकेला में एनआई एक्ट मामलों के त्वरित निस्तारण को लेकर विशेष लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा

सरायकेला | एनआई एक्ट (परक्राम्य लिखत अधिनियम) से संबंधित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डीएलएसए अध्यक्ष (प्रभार) ब्रज किशोर पांडेय ने की।

Contact no :- +91 9241456784

बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी लूसी सोसेन टिग्गा, सिविल जज (वरीय प्रभाग) अनामिका किस्कू, सिविल जज (कनिष्ठ प्रभाग) सह एसडीजेएम आशीष अग्रवाल तथा डीएलएसए सचिव तौसीफ मेराज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Contact no :- +91 9798542970

बैठक के दौरान ब्रज किशोर पांडेय ने कहा कि विशेष लोक अदालत चेक बाउंस सहित एनआई एक्ट के मामलों के त्वरित, सरल और समझौतापूर्ण निस्तारण का प्रभावी माध्यम है।

4 व्हीलर कार बुक करने के लिए +91 8002626576

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देशानुसार आयोजित यह पहल लंबित मामलों की संख्या कम करने तथा आम नागरिकों को सुलभ एवं त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Contact no :- +91 9798542970

उन्होंने न्यायिक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योग्य मामलों की शीघ्र पहचान कर पक्षकारों को समयबद्ध तरीके से नोटिस जारी किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Contact no :- +91 9337736501

बैठक में बताया गया कि एनआई एक्ट मामलों के निष्पादन के लिए कुल 10 विशेष पीठों का गठन किया गया है। इस दौरान मामलों की पहचान, नोटिस तामिला, प्री-लिटिगेशन स्तर पर समझौते की संभावनाओं तथा प्रभावी वाद प्रबंधन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

बैठक के अंत में सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने विशेष लोक अदालत को सफल बनाने और अधिकतम मामलों का समझौतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प लिया।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like