उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार, आवास योजना, स्कूल फीस और धान भुगतान समेत कई मामलों पर सुनवाई

सरायकेला | समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिनकी उन्होंने क्रमवार सुनवाई की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जनता दरबार में कई महत्वपूर्ण मामले सामने आए। इनमें ईचागढ़ प्रखंड के बांदु पंचायत के एक लाभुक को अंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने और झारखंड मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना का लाभ नहीं मिलने का मामला शामिल था। इसके अलावा ईचागढ़ प्रखंड में नए ग्राम प्रधान के चयन से संबंधित आवेदन, सरायकेला के निजी विद्यालय सेंट फ्रांसिस स्कूल द्वारा विद्यार्थियों को स्कूल परिसर के स्टोर से ही पुस्तकें और शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए बाध्य किए जाने की शिकायत, तथा राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर लैम्प्स में धान अधिप्राप्ति से संबंधित लंबित भुगतान का मामला भी उठाया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने संबंधित विभागों, अंचल कार्यालयों और नगर निकाय के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी शिकायतों की विधिसम्मत, त्वरित और निष्पक्ष जांच करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like