#Manoharpur #PashchimSinghbhum #Tirilposi #CivicActionProgramme #maskalnews

नक्सल प्रभावित तिरिलपोसी में 134वीं बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को राहत सामग्री व चिकित्सा सहायता

नक्सल प्रभावित तिरिलपोसी में 134वीं बटालियन का सिविक एक्शन कार्यक्रम, ग्रामीणों को राहत सामग्री व चिकित्सा सहायता

मनोहरपुर : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनकल्याण और विश्वास निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 134वीं बटालियन ने जराईकेला थाना क्षेत्र के ग्राम तिरिलपोसी में सिविक एक्शन कार्यक्रम (Civic Action Programme) का सफल आयोजन किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडेंट श्री त्रिलोक नाथ सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार सिंह ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया। स्वास्थ्य जांच के दौरान कई ग्रामीण मलेरिया से पीड़ित पाए गए, जिन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी श्री बलाय भूषण भट्ट, सहायक कमांडेंट श्री पुरुषोत्तम कुमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत 10 फरवरी 2026 को नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए जय सिंह चेरोवा एवं सेलाय चेरोवा को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ की गई। साथ ही शहीदों के परिजनों को 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता एवं घरेलू उपयोग की सामग्री प्रदान की गई।

Book your slot today : +91 7250214782

सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों एवं बच्चों के बीच स्कूल बैग, खेल सामग्री, पानी के गैलन, तिरपाल, कंबल, छाते, चप्पल, साड़ियां, सेनेटरी पैड, बर्तन, कुदाल, गैंती तथा मच्छरदानी सहित दैनिक उपयोग की विभिन्न आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति करना, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा सुरक्षा बलों और स्थानीय जनता के बीच आपसी विश्वास, समन्वय और सौहार्द को सुदृढ़ करना है।
इस अवसर पर कमांडेंट श्री त्रिलोक नाथ सिंह ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शांति और सुरक्षा के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने मुख्यधारा से भटके युवाओं से राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर सम्मानजनक जीवन अपनाने का आह्वान किया तथा नक्सली गतिविधियों में किसी भी प्रकार का सहयोग न करने की अपील की।
134वीं बटालियन ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और जनकल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुति एवं झूमर नृत्य प्रस्तुत कर सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।