06
Feb
चक्रधरपुर : KNT CKP द्वारा पाँच सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनंत राम सामाड (CISF), राजकिशोर पुरती (BSF), श्रीमती भवानी सिंह मुंडा (BSF), विरु सिंह सुंडी (CISF) तथा गुलशन केराई (CRPF) को उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इन अभ्यर्थियों की सफलता के पीछे KNT के सदस्यों का सामूहिक प्रयास और सहयोग सराहनीय है। Pay Back to Society अभियान के तहत KNT द्वारा समाज के गरीब एवं जरूरतमंद बेरोजगार युवाओं को शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे सरकारी सेवाओं में चयनित हो रहे हैं।

KNT प्रबंधन समिति ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी समाजहित में ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेगी।


