#AbuaAwasYojana #Tonto #JharkhandGovernment #MinisterDeepakBirua

टोंटो में अबुआ आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया शुभारंभ

टोंटो में अबुआ आवास के लाभुकों का गृह प्रवेश, मंत्री दीपक बिरुवा ने किया शुभारंभ

झींकपानी : टोंटो प्रखंड की सिरिंगसिया पंचायत के ग्राम सिरिंगसिया में अबुआ आवास योजना के लाभुक सुशीला लागुरी का गृह प्रवेश गुरुवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने कराया। इसके अलावा टोंटो की बड़ाझींकपानी पंचायत और केंजरा के अन्य लाभुकों का भी गृह प्रवेश संपन्न हुआ।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को आवास योजना का लाभ देकर उनका सपना पूरा कर रही है। कार्यक्रम में टोंटो प्रखंड प्रमुख अनिता बारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित कुमार भगत, संबंधित पंचायतों के मुखिया और लाभुक उपस्थित थे।