#होली_स्पेशल_ट्रेन #आनंद_विहार_खुर्दा_रोड #रेलवे_समाचार #त्योहार_स्पेशल #maskalnews

होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आनंद विहार–खुर्दा रोड के बीच स्पेशल ट्रेन

होली पर अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए आनंद विहार–खुर्दा रोड के बीच स्पेशल ट्रेन

चक्रधरपुर : होली के त्योहार में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर मार्ग से आनंद विहार टर्मिनल और खुर्दा रोड के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

ट्रेन संख्या 04066 आनंद विहार टर्मिनल–खुर्दा रोड होली स्पेशल 27 फरवरी से 3 मार्च तक प्रतिदिन आनंद विहार टर्मिनल से रात 12:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया, पुरुलिया, टाटानगर, हिजली, भद्रक, जाजपुर-केन्द्रपाड़ा रोड, कटक और भुवनेश्वर होते हुए दोपहर 12:30 बजे खुर्दा रोड जंक्शन पहुंचेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

वहीं, ट्रेन संख्या 04065 खुर्दा रोड–आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 1 मार्च से 5 मार्च तक प्रतिदिन खुर्दा रोड से दोपहर 3:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर-केन्द्रपाड़ा रोड, भद्रक, हिजली, टाटानगर, पुरुलिया, गया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए सुबह 8:15 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

इन ट्रेनों का ठहराव गाजियाबाद, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, मिर्जापुर, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, अनुराग नारायण रोड, पहाड़पुर, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ, गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, बराभूम, चांडिल, टाटानगर जंक्शन, घाटशिला और बालेश्वर स्टेशनों पर भी होगा।

होली स्पेशल ट्रेन में 2 सेकेंड एसी, 2 थर्ड एसी, 10 स्लीपर कोच, 5 साधारण कोच और 2 सेकेंड क्लास सह लगेज वैन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस विशेष ट्रेन के परिचालन से ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के यात्रियों को होली के अवसर पर अपने घर जाने में काफी सुविधा मिलेगी।