#साक्षरताअभियान #बुजुर्गसाक्षरता #शिक्षाकीओर #आत्मनिर्भरभारत #डिजिटलसाक्षरता #maskalnews

बुजुर्गों को साक्षर बनाने के लिए दुःखू टोला में विशेष जागरूकता अभियान शुरू

बुजुर्गों को साक्षर बनाने के लिए दुःखू टोला में विशेष जागरूकता अभियान शुरू

जमशेदपुर : सारजोम युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सागर हेंब्रम ने दुःखू टोला गांव में बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को शिक्षित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य बुजुर्गों को साक्षर बनाना, उन्हें अपने हस्ताक्षर करने तथा डिजिटल माध्यमों की जानकारी देना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

अभियान के तहत बुजुर्गों को अक्षर ज्ञान और अंकों की पढ़ाई कराई जाएगी। यह कार्यक्रम प्रत्येक रविवार को आयोजित किया जाएगा। शिक्षण कार्य की जिम्मेदारी स्वयं सागर हेंब्रम ने संभाली है।