#सरायकेला_खरसावां #समाहरणालय_परिसर #होली_पर्व #हर्बल_गुलाल #maskalnews

समाहरणालय परिसर में होली पर हर्बल गुलाल स्टॉल का उद्घाटन

समाहरणालय परिसर में होली पर हर्बल गुलाल स्टॉल का उद्घाटन

सरायकेला_खरसावां | होली पर्व के अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह द्वारा खरसावाँ आजीविका महिला संकुल संगठन के माध्यम से प्राकृतिक उत्पादों से निर्मित हर्बल गुलाल के स्टॉल का उद्घाटन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जिले के सभी नौ प्रखंडों के 15 संकुल स्तरीय संगठनों से जुड़ी लगभग 80 ग्रामीण महिलाओं ने सामूहिक रूप से इस प्राकृतिक गुलाल का निर्माण किया है। यह पहल सामूहिक उद्यमिता, स्थानीय संसाधनों के उपयोग तथा महिला आजीविका संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उद्घाटन के उपरांत उपायुक्त ने स्टॉल का निरीक्षण कर उत्पाद निर्माण प्रक्रिया की जानकारी ली और महिला सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार प्राकृतिक एवं रसायनमुक्त उत्पाद न केवल जनस्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित हैं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि और आर्थिक सुदृढ़ीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की पहलें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देती हैं।
उल्लेखनीय है कि हर्बल गुलाल पूर्णतः प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया गया है और इसमें किसी भी प्रकार के रासायनिक तत्वों का उपयोग नहीं किया गया है। यह उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी सुरक्षित है।
ग्रामीण सखी मंडलों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार यह उत्पाद उनके लिए आय का एक सशक्त और स्थायी स्रोत बनता जा रहा है। इस पहल से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सशक्तिकरण को नई दिशा मिल रही है।