#सरायकेला #नगरपालिका_चुनाव_2026 #मतदान_प्रशिक्षण #स्वतंत्र_निष्पक्ष_चुनाव #maskalnews

सरायकेला: नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर तृतीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न

सरायकेला: नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 को लेकर तृतीय चरण का प्रशिक्षण संपन्न

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में जिला स्तरीय मतदान दल के तृतीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

प्रशिक्षण में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ मतदान पदाधिकारियों ने पार्टीवार भाग लिया। प्रत्येक मतदान दल को अलग-अलग बुलाकर मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। मतदान पेटी के संचालन, सीलिंग प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्रों के संधारण और अभिलेखीकरण का व्यवहारिक प्रदर्शन कराया गया। साथ ही डमी प्रपत्रों को सही तरीके से भरने का प्रशिक्षण भी दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रथम और द्वितीय चरण में शेष रह गई शंकाओं का समाधान इस चरण में किया गया। पीठासीन पदाधिकारी सहित सभी मतदान कर्मियों के कर्तव्यों और दायित्वों की पुनरावृत्ति करते हुए मतदान पूर्व, मतदान के दौरान और मतदान के बाद बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर सामान्य प्रेक्षक (आदित्यपुर) एवं अपर उपायुक्त सह वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग जयवर्धन कुमार ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और मतदान कर्मियों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की।