#सरायकेला #ईवीएम_वीवीपैट #वेयरहाउस_निरीक्षण #चुनाव_तैयारी #maskalnews

सरायकेला में ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सरायकेला में ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

सरायकेला|जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को सामुदायिक भवन, सरायकेला परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यस्थिति, बिजली आपूर्ति, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की।

Book your slot today : +91 7250214782

उपायुक्त ने वहां तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क रहते हुए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था की नियमित जांच, निगरानी और समय पर रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि ईवीएम–वीवीपैट की सुरक्षा पूरी तरह मानक के अनुरूप बनी रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेन्द्र उरांव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।