#सरायकेला#नगरपालिका_चुनाव2026 #अवैध_शराब_पर_कार्रवाई #उत्पाद_विभाग #maskalnews

सरायकेला: चुनाव से पहले अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

सरायकेला: चुनाव से पहले अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी, 20 लीटर महुआ शराब जब्त

सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त, सरायकेला–खरसावाँ के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक सरायकेला श्री क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 17 फरवरी 2026 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के चातम गांव में अवैध शराब अड्डे पर छापेमारी की गई।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर जब्त की गई। इसके अलावा लगभग 400 किलोग्राम जावा महुआ को भी नष्ट किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मामले में अड्डा संचालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।