18
Nov
पश्चिमी सिंहभूम : किताहातु के पास बीती रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। घटना जगन्नाथपुर–सेरेंगसिया मुख्य मार्ग पर स्थित किताहातु गांव के पास हुई, जहां तीन मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पर्धान कुदादा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार तीन मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर हो गई और टक्कर के बाद एक बाइक सड़क किनारे गिर पड़ी, जिससे पर्धान कुदादा को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

