कोल्हान : पश्चिम सिंहभूंम के कराईकेला प्रखंड के हुडाँगदा पंचायत और दोपाई प्रखंड में धुम-धम संविधान दिवस मनाया गया। कराईकेला प्रखंड प्रमुख में पीटर घनश्याम तियु जिला परिषद सदस्य बसंती पूर्ति, मुखिया गीता बानरा, लक्ष्मी गागराई समेत प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय कर्मचारी के साथ -साथ स्थानीय ग्रामीण, मुंडा, एवं स्वयंसेवी संस्था के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इधर खूंटपानी प्रखंड दोपाई गाँव में संविधान दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना सामूहिक रूप से पढ़कर की गई।
ग्रामीणों ने समता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। साथ ही संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने की प्रतिज्ञा दोहराई।
स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया। संविधान दिवस के मौके पर जागरूकता और राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सम्मान का संदेश पूरे गाँव में फैलाया गया।
26
Nov

