02
Mar
सरायकेला | झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते एवं श्री बाबूलाल सोरेन के सुपुत्र वीर सोरेन के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी आज सरायकेला स्थित उनके पैतृक गांव पहुंचे।

उन्होंने दिवंगत वीर सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

अपने फेसबुक पोस्ट में बाबूलाल मरांडी ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्राप्त हो।


