#राजाबुरु_खदान #सारंडा #मनोहरपुर #पश्चिम_सिंहभूम #maskalnews

राजाबुरु खदान को अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा

राजाबुरु खदान को अनिश्चितकालीन बंद करने की घोषणा

मनोहरपुर : पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर प्रखंड स्थित सारंडा क्षेत्र में राजाबुरु खदान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने आंदोलन की घोषणा की है। सारंडा विकास समिति, जामकुंडिया-दुईया ने खदान में स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन बंद का फैसला लिया है। इस संबंध में समिति ने बीएसएल सेल गुवा प्रबंधन को पत्र सौंपा है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

शनिवार को दुईया पंचायत भवन में समिति अध्यक्ष श्री लगुड़ा देवगाम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि जब तक स्थानीय ग्रामीणों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार नहीं दिया जाता, तब तक खदान में काम बंद रहेगा।

Book your slot today : +91 7250214782

समिति का आरोप है कि सरकार ने सारंडा क्षेत्र में खनन की अनुमति मानकी, मुंडा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहमति से दी थी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार देने का आश्वासन भी दिया गया था। लेकिन वर्तमान में सारंडा पावर वर्क (MSPW) ठेकेदार के माध्यम से काम कराया जा रहा है और स्थानीय प्रतिनिधियों की अनदेखी की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

ग्रामीण 23 फरवरी 2026 को सुबह 6 बजे से दुईया पंचायत भवन में एकत्र होकर राजाबुरु खदान को अनिश्चितकालीन बंद करेंगे। समिति ने कहा है कि जब तक स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा।

इस मामले की सूचना संबंधित थाना और प्रशासनिक अधिकारियों को भी दे दी गई है। अब प्रबंधन और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सभी की नजर है।