#मझगांव #मध्यविद्यालयआसनपाठ #वार्षिकखेलकूद #जोबामाझी #शिक्षाऔरखेल #maskalnews

मझगांव: मध्य विद्यालय आसनपाठ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

मझगांव: मध्य विद्यालय आसनपाठ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

मझगांव : मझगांव प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय आसनपाठ में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी मुख्य अतिथि तथा स्थानीय विधायक निरल पुरती विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जोबा माझी ने सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय में हो रही शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय एक मॉडल स्कूल का आभास देता है और शिक्षकों की मजबूत इच्छाशक्ति से नवाचार संभव है। उन्होंने खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई दी तथा अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने की अपील की। साथ ही विद्यालय में स्मार्ट बोर्ड उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विधायक निरल पुरती ने बच्चों से पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष माझीराम जामुदा ने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए आवश्यक है।
इस अवसर पर टाटा स्टील की ओर से अंजिक्य बिरुवा द्वारा विद्यालय को एक कंप्यूटर सेट प्रदान किया गया। बहुभाषी शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे राज्य साधनसेवी शिक्षक कृष्णा देवगम को सांसद के हाथों मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय कुमार एवं शिक्षक विमल किशोर बोयपाई के नेतृत्व में अतिथियों का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और नृत्य के साथ स्वागत किया गया।
खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से 5 की मेंढक रेस में वीर बहादुर सिंकू प्रथम, विसर्जन पिंगुवा द्वितीय तथा ऋषभ सिंकू तृतीय रहे। कक्षा 6 से 8 की गिलास रेस में लक्ष्मी पिंगुवा प्रथम, शबनम तिरिया द्वितीय एवं ज्योति कुमारी महाराणा तृतीय स्थान पर रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सांसद एवं विधायक के हाथों पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में इंस्ट्रूमेंट पीटी, कराटे, बॉक्सिंग तथा कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियाँ जैसे साइकिल मरम्मत, हेयर कटिंग, झाड़ू निर्माण, बिजली एवं कंप्यूटर प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।