#बंदगांव #खैरुडीह #आगजनी #चतुरभूजमहतो #गांधीमहतो #मिथुनगागराई #maskalnews

बंदगांव: खैरुडीह गांव में आग से दो किसानों की धान की फसल राख, तीन लाख का नुकसान

बंदगांव: खैरुडीह गांव में आग से दो किसानों की धान की फसल राख, तीन लाख का नुकसान

चक्रधरपुर : बंदगांव प्रखंड की लांडुपोदा पंचायत के खैरुडीह गांव में बुधवार सुबह आग लगने से दो किसानों की धान की फसल जलकर नष्ट हो गई। घटना में लगभग तीन लाख रुपये मूल्य की फसल का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, किसान चतुरभूज महतो और गांधी महतो ने अपने खेतों से काटकर करीब 20 बैलगाड़ी धान खलिहान में सुखाने के लिए रखा था। सुबह अचानक खलिहान में आग लगने से पूरी फसल जलकर राख हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कई जन प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। इनमें विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई, समाजसेवी जातेन महतो, बीस सूत्री सदस्य शिव शंकर महतो, झामुमो किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री गोप, अनिल महतो, ललितो महतो सहित अन्य लोग शामिल थे।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, हालांकि ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताई है। विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने घटना की जानकारी बंदगांव अंचल अधिकारी (सीओ) भिषम कुमार को दी और किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है।