#पश्चिमी_सिंहभूम #मधुमक्खी_पालन #तेलहन_मिशन #किसान_सशक्तिकरण #maskalnews

पश्चिमी सिंहभूम में उपायुक्त चंदन कुमार ने मधुमक्खी पालन किट वितरित की, तेलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल

पश्चिमी सिंहभूम में उपायुक्त चंदन कुमार ने मधुमक्खी पालन किट वितरित की, तेलहन उत्पादन बढ़ाने की पहल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय में आज जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (तेलहन) के तहत मधुमक्खी पालन किट का वितरण किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, सहायक समाहर्ता सिद्धांत कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर मौजूद रहे।
आत्मा कार्यालय के माध्यम से संचालित राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (NMEO-OS) योजना के तहत टोंटो प्रखंड के महिला समूहों और मंझगांव प्रखंड के किसानों के बीच मधुमक्खी पालन किट बांटी गई। योजना के तहत दोनों प्रखंडों में 20-20 मधुमक्खी कॉलोनी बॉक्स और शहद निकालने की मशीन किसानों को दी गई।

Book your slot today : +91 7250214782

यह योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य देश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाना है। इसके तहत सरसों, मूंगफली और सोयाबीन जैसी फसलों के उत्पादन को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
जिले के विभिन्न प्रखंडों में रबी मौसम के दौरान सरसों और तीसी की फसलों का प्रदर्शन भी कराया जा रहा है। सरसों उत्पादन बढ़ाने के लिए मधुमक्खी पालन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे परागण बेहतर हो और फसल की उपज बढ़ सके।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला प्रशासन का मानना है कि इस पहल से तेलहन उत्पादन के साथ-साथ किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।