#नगर_परिषद_चुनाव #वार्ड17 #रमेश_खिरवाल #भाजपा #maskalnews

वार्ड नंबर 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल का जनसंपर्क अभियान तेज

वार्ड नंबर 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल का जनसंपर्क अभियान तेज

चक्रधरपुर : नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल ने शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और क्रमांक संख्या 6 ‘बिस्किट छाप’ पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग और पवन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

Book your slot today : +91 7250214782

रमेश खिरवाल ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया और कई जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।

Book your slot today : +91 7250214782