14
Feb
चक्रधरपुर : आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी समर्थित प्रत्याशी डॉ. विजय सिंह गगराई के समर्थन में बुधवार को चक्रधरपुर में एक बैठक हुई। बैठक में पार्टी की रांची प्रभारी सुनीता सिंह, सुरेंद्र महतो, महामंत्री तीर्थ जामुदा, जिलाध्यक्ष दीपक पासवान, अनुप दुबे, सुरेश साव सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में चुनाव की तैयारी, संगठनात्मक समन्वय और जनसंपर्क अभियान की योजना पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर सक्रिय रहने और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों व विकास योजनाओं की जानकारी पहुंचाने की अपील की गई।

साथ ही शहर की समस्याओं जैसे स्वच्छता, पेयजल, सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, होल्डिंग टैक्स और रोजगार जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई और चुनाव के दौरान इन विषयों को जनता के सामने रखने की रणनीति बनाई गई।


