#नगरनिकायचुनाव2026 #झारखंडराजनीति #चाईबासा #नगरपरिषदचुनाfव #maskalnews

नगर निकाय चुनाव 2026: चाईबासा नगर परिषद से भाजपा टिकट के लिए रोहित दास ने किया आवेदन

नगर निकाय चुनाव 2026: चाईबासा नगर परिषद से भाजपा टिकट के लिए रोहित दास ने किया आवेदन

चाईबासा : झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। चाईबासा नगर परिषद क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनने की इच्छा जताते हुए युवा कार्यकर्ता एवं कॉमर्स कॉलेज के पूर्व छात्र नेता रोहित दास ने भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू को अपना आवेदन सौंपा।
इस मौके पर रोहित दास ने कहा कि वे लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हैं और यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि रोहित दास अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय स्वयंसेवक हैं।