#दुष्कर्म #मंदबुद्धि_पीड़िता #नाबालिग_पीड़िता #JusticeForVictim #महिला_सुरक्षा #maskalnews

भालुपानी में नाबालिग मंदबुद्धि किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

भालुपानी में नाबालिग मंदबुद्धि किशोरी के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बंदगांव : कराईकेला थाना क्षेत्र के भालुपानी गांव में एक 17 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) नाबालिग किशोरी के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा सुरेश मेलगाड़ी ने दुष्कर्म किया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8 बजे सुरेश मेलगाड़ी ने बहला-फुसलाकर पीड़िता को घर के पास खलियान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Book your slot today : +91 7250214782

पीड़िता की मानसिक स्थिति के कारण वह आरोपी के इरादों को समझ नहीं पाई।रात में जब पीड़िता घर पर नहीं मिली, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोज के दौरान उन्होंने खलियान में सुरेश मेलगाड़ी और पीड़िता को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया।इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को कराईकेला थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत प्राथमिकी दर्ज की और आरोपी सुरेश मेलगाड़ी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।ग्रामीणों के अनुसार, पीड़िता अक्सर आरोपी के घर आती-जाती थी, लेकिन किसी को इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी। इस वारदात के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है।