#टोंटो #सड़क_हादसा #ट्रक_पलटा #सीआरपीएफ #maskalnews

टोंटो थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान घायल

टोंटो थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान घायल

चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटने से सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान 56 वर्षीय अंतर्यामी गिरी और 39 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे दोनों जवान एक मालवाहक ट्रक से जवानों का सामान लेकर रोआम कैंप जा रहे थे। इसी दौरान टोंटो थाना क्षेत्र में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों जवान घायल हो गए।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना के बाद उन्हें तुरंत टोंटो अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को रांची रेफर कर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782