#झारखंडबजट2026 #मधुकोड़ा #हेमंतसरकार #बजटपरबयान #maskalnews

झारखंड बजट 2026–27 पर मधु कोड़ा का हमला: बोले– विकास नहीं, बहानों का दस्तावेज

झारखंड बजट 2026–27 पर मधु कोड़ा का हमला: बोले– विकास नहीं, बहानों का दस्तावेज

रांची|झारखंड में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश होने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। पूर्व मुख्यमंत्री Madhu Koda (भाजपा) ने राज्य सरकार के बजट पर कड़ी टिप्पणी करते हुए इसे विकास के नाम पर “बहानों का पुलिंदा” बताया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मधु कोड़ा ने कहा कि सरकार हर बार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए “केंद्रीय फंड नहीं मिलने” का मुद्दा उठाती है, जबकि वास्तविक समस्या राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और नीयत में कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में ग्रामीण विकास के लिए पर्याप्त प्रावधान नहीं किया गया है और कई अधूरी योजनाओं को पूरा करने की कोई स्पष्ट रणनीति नहीं दिखती।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने कहा कि गांवों में सड़क, पुल-पुलिया और सिंचाई योजनाएं लंबे समय से अधूरी पड़ी हैं। इसके अलावा पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट विकास का रोडमैप प्रस्तुत करने में असफल रहा है और राज्य की जमीनी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस पहल नहीं दिखाता। उन्होंने सरकार से प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करने की मांग की।