#जराईकेला #होली2026 #शांति_समिति_बैठक #शांति_और_सौहार्द #maskalnews

जराईकेला में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

जराईकेला में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की

मनोहरपुर : जराईकेला थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम रखना था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में मकरंडा के पूर्व पंचायत समिति सदस्य संदीप गुड़िया, लाईलोर पंचायत के मुखिया बिरसा कंडुलना, मकरंडा ग्राम मुंडा ममता भूमिज सहित विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों और महिला समूह की सदस्याओं ने भाग लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने कहा कि होली के दिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने ग्राम मुंडा, पंचायत प्रतिनिधियों और युवाओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है, इसलिए इसे शांतिपूर्ण वातावरण में मनाना सभी की जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

थाना प्रभारी ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। बैठक के अंत में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से होली संपन्न कराने का संकल्प लिया।