#जनआरोग्य #क्षमता_वर्धन #स्वास्थ्य_कार्यशाला #सामुदायिक_विकास #प्रखंड_कार्यालय_कार्यक्रम #maskalnews

प्रखंड कार्यालय में जन आरोग्य समिति के क्षमता वर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

प्रखंड कार्यालय में जन आरोग्य समिति के क्षमता वर्धन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

चक्रधरपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को टाटा स्टील फाउंडेशन और जन आरोग्य समिति के संयुक्त समन्वय से एक दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में बीडीओ कांचन मुखर्जी ने भाग लेते हुए कार्यशाला के उद्देश्य और महत्व के बारे में जानकारी दी।

कार्यशाला में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, चिकित्सा पदाधिकारी, एनजीओ प्रतिनिधि, एएनएम और जन आरोग्य समिति के अन्य सदस्य शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समिति को अधिक प्रभावी बनाना था। इस दौरान सदस्यों की भूमिका, जिम्मेदारियाँ और स्वास्थ्य प्रणाली को मजबूत करने में उनकी भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में राकेश उरांव, सुनील कुमार मारवा, छबिता प्रधान, शीला जोंको, दशना जोकों सहित कई सदस्य उपस्थित थे। कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई।