02
Mar
मझगांव | मझगांव थाना क्षेत्र के बलिबंध पोस्ट अंतर्गत अधिकारी पंचायत के छोटा कंका गांव में मंगलवार रात करीब 10:30 बजे दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने जानडुका कुल्डी के घर को निशाना बनाते हुए भारी क्षति पहुंचाई।

बताया जा रहा है कि हाथियों ने घर को चार जगह से तोड़ दिया और घर में रखा धान खा गए। साथ ही बोरे में रखा धान भी उठाकर ले गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।



