खरसावां–सरायकेला : झारखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, सरायकेला-खरसावां के निर्देशानुसार शुक्रवार को विभिन्न गांवों में जागरूकता आधारित नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए।
छऊ नृत्य कला केंद्र के कलाकारों ने खरसावां प्रखंड के हरिभंजा पंचायत अंतर्गत खिलाडीसाई और चिलकू गांव में प्रस्तुति दी। वहीं लोक कला मंच खरसावां के कलाकारों ने सरायकेला प्रखंड के पांड्रा और पठानमारा में कार्यक्रम किया।
महिला सुरक्षा पर विशेष फोकस
नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से कलाकारों ने महिला सुरक्षा के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। नाटकों में महिलाओं और बालिकाओं को— छेड़खानी, उत्पीड़न, साइबर अपराध जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया।
कलाकारों ने संदेश दिया कि महिलाओं को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए, चुप्पी तोड़कर हर गलत का डटकर विरोध करना चाहिए। समाज को भी महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी निभानी होगी।
नशा मुक्ति व स्वच्छता का संदेश
कार्यक्रम में नशा मुक्ति, स्वच्छता जैसे सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेश भी दिए गए, ताकि समुदाय में सकारात्मक सोच और जागरूकता बढ़े।
सड़क दुर्घटना में तुरंत मदद का संदेश
नुक्कड़ नाटक में सड़क सुरक्षा को भी प्रमुखता दी गई। कलाकारों ने बताया कि यदि किसी की सड़क दुर्घटना होती है, तो उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है।
रक्तदान की अपील और शपथ
कार्यक्रम के दौरान रक्तदान के फायदे बताए गए और ग्रामीणों से नियमित रक्तदान करने की अपील की गई।
लोगों को — नशा मुक्ति , सामाजिक जिम्मेदारी , महिला सुरक्षा , दुर्घटना में तुरंत अस्पताल पहुंचाने , रक्तदान
की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
14
Nov

