#खरसावां #गांगुडीह #अज्ञातशव #जंगलसेशवबरामद #maskalnews

खरसावां थाना क्षेत्र में जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच शुरू

खरसावां थाना क्षेत्र में जंगल से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच शुरू

खरसावां : खरसावां थाना क्षेत्र के गांगुडीह गांव स्थित पुरनापानी टोला के शुरू नाला के पास जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आम के पेड़ से शव लटका हुआ देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौरव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस के अनुसार शव करीब तीन से चार दिन पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। वह शर्ट पहने हुए था। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की सूचना हो तो नजदीकी थाना में संपर्क करें।