खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में होली पर्व 2026 को लेकर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर अधीक्षक उत्पाद क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में 25 फरवरी 2026 को खरसावां थाना क्षेत्र के कुमार रीडिंग गांव में छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान एक बंद घर की तलाशी ली गई, जहां से कुल 40.300 लीटर अवैध एवं नकली शराब बरामद की गई। जब्त सामग्री में 16.200 लीटर देशी शराब, 13.00 लीटर अवैध बीयर तथा 11.100 लीटर नकली विदेशी शराब शामिल है।

उत्पाद विभाग ने संबंधित आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने बताया कि होली के मद्देनजर अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर सख्त नजर रखी जा रही है। विभाग की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


