चक्रधरपुर : आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के लिए 16 से 22 फरवरी तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन किया जाएगा। वहीं टाटा–हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

रद्द रहने वाली ट्रेनें:
ट्रेन संख्या 68045/68046 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा 22 फरवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू 17 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 17 और 20 फरवरी को रद्द रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें:
ट्रेन संख्या 18019/18020 झारग्राम–धनबाद–झारग्राम एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी। इन दिनों बोकारो–धनबाद–बोकारो खंड में सेवा रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्धमान–मेदिनीपुर–बर्धमान मेमू एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को गोमो तक ही चलेगी। गोमो–हटिया–गोमो खंड में सेवा रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू 20 फरवरी को विष्णुपुर तक ही संचालित होगी। विष्णुपुर–मेदिनीपुर–विष्णुपुर खंड में सेवा रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटा–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर 17 और 21 फरवरी को आद्रा तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी। आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन:
ट्रेन संख्या 18601 टाटा–हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी के बजाय चांडिल–गुंडाबिहार–मुरी मार्ग से चलेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

