#आदित्यपुर #एनडीपीएसएक्ट #ब्राउनशुगर #नशामुक्तभारत #maskalnews

आदित्यपुर में एनडीपीएस मामले की वांछित महिला अभियुक्त डॉली परवीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई

आदित्यपुर में एनडीपीएस मामले की वांछित महिला अभियुक्त डॉली परवीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजी गई

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना कांड संख्या 303/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(b), 21(b) एवं 27(a) में वांछित महिला अभियुक्त डॉली परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी 31 जनवरी 2026 को की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त डॉली परवीन (उम्र लगभग 43 वर्ष), पति कादिम खान, निवासी एच रोड मुस्लिम बस्ती, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावाँ की रहने वाली है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पूर्व में 208 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर के साथ तीन अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों में शहबाज खान (19 वर्ष), निवासी एच रोड मुस्लिम बस्ती, आदित्यपुर; मो. समीर उर्फ मो. आयान (19 वर्ष), निवासी दुर्ग, छत्तीसगढ़; तथा रफीकुल इस्लाम (50 वर्ष), निवासी मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल शामिल हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डॉली परवीन का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध आदित्यपुर थाना में एनडीपीएस एक्ट सहित हत्या, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा एवं अन्य गंभीर धाराओं में कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
यह कार्रवाई आदित्यपुर थाना की टीम द्वारा सह थाना प्रभारी पु.नि. बिनोद तिर्की के नेतृत्व में की गई। छापामारी दल में रमन विश्वकर्मा, विनोद टुडू, समा सुसारी लकड़ा, जाही मुर्मू, मधु कुमारी, राघवेन्द्र कुमार, नितिश कुमार पाण्डेय एवं हवलदार सहदेव यादव शामिल थे।
पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और इस तरह के मामलों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।