ठेकेदार से लेवी वसूली की साजिश नाकाम, हथियार के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार से लेवी वसूली की साजिश को पुलिस ने विफल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी ईचिण्डा से गोयराबेड़ा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार से लेवी वसूलने के उद्देश्य से इलाके में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

करीब सुबह 8:20 बजे पुलिस टीम बुरुईचिण्डा से गोयराबेड़ा जाने वाली कच्ची सड़क के समीप जंगल क्षेत्र में पहुंची। इस दौरान पुलिस वाहन को देखकर दो संदिग्ध व्यक्ति जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस जवानों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान आनंदपुर थाना क्षेत्र निवासी संजु भोगता और कृष्णा भोगता के रूप में बताई।
तलाशी के दौरान संजु भोगता के पास से मैगजीन सहित एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, एक मिसफायर कारतूस, तीन स्मार्टफोन तथा दो कीपैड मोबाइल बरामद किए गए। वहीं कृष्णा भोगता के पास से तीन जिंदा कारतूस और एक स्मार्टफोन बरामद हुआ। दोनों आरोपी हथियार एवं कारतूस से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस पूछताछ में संजु भोगता ने स्वीकार किया कि वह व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से ठेकेदारों को लेवी के लिए धमकाता था। उसने यह भी बताया कि वह पूर्व में पीएलएफआई से जुड़ा रहा है तथा बुरुईचिण्डा से गोयराबेड़ा सड़क निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को धमकाने के उद्देश्य से वहां पहुंचा था।
दोनों आरोपियों के बयान के आधार पर पुलिस ने संजय साय नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

पुलिस के अनुसार, संजु भोगता ने यह भी स्वीकार किया है कि वह 9 फरवरी 2026 को रोबोकेरा गांव में वैष्णवी इंफ्रा प्रोजेक्ट कंपनी के वाहनों में आगजनी की घटना में शामिल था। इस संबंध में आनंदपुर थाना में पूर्व से प्राथमिकी दर्ज है।
मामले में आनंदपुर थाना कांड संख्या 13/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

By maskal.news

You May Also Like