सोनारी में ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत चार तस्कर गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम | जमशेदपुर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोनारी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और करीब 6 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 अप्रैल की रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दोमुहानी पुल के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर सीसीआर डीएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और एक महिला समेत तीन युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Book your slot today : +91 7250214782

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भारती केवट (40), विशाल केवट (20), रिशु साहू (29) और कुमार बहादुर (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि सभी आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त थे। हाल ही में इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें ये नशीले पदार्थों की बिक्री करते हुए दिखाई दे रहे थे।

इस संबंध में गुरुवार को सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि शहर में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्थिति में नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

By maskal.news

You May Also Like