पश्चिम सिंहभूम : खुंटपानी प्रखंड स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, भोया में मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड प्रमुख सह समाजसेवी सिद्धार्थ होनहागा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य यमुना तियू शामिल हुईं।
इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान निडर रहकर आत्मविश्वास के साथ सभी प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करें। उन्होंने समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और निरंतर मेहनत पर जोर दिया।
वहीं जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आशीर्वाद प्रदान किया।
खुंटपानी के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षार्थियों का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित

