चाईबासा : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के सपनों को साकार करने वाले, झारखंड की अस्मिता और आदिवासी स्वाभिमान के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने रविवार को उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का पूरा जीवन अन्याय, शोषण और उपेक्षा के खिलाफ निरंतर संघर्ष की प्रेरणादायक कहानी है। झारखंड आंदोलन को दिशा देने से लेकर आदिवासियों, मूलवासियों और वंचितों को उनके अधिकार दिलाने में उनका योगदान अमूल्य रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिशोम गुरु के आदर्श और विचार झारखंड को न्याय, समानता और समावेशी विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाते रहें।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर कांग्रेस प्रवक्ता त्रिशानु राय ने दी श्रद्धांजलि
You May Also Like
-
विधायक सोनाराम सिंकु की अनुशंसा पर तीन महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों का सर्वे
maskal.news2 hours agoजगन्नाथपुर | जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं झारखंड सरकार के उपमुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र... -
टीएसयूआईएसएल में ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित, 22 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
maskal.news13 hours agoजमशेदपुर | टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) में ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग 2026 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कंप... -
खरसावां में 73 किसानों को वैज्ञानिक तसर उत्पादन का प्रशिक्षण
maskal.news1 day agoखरसावां | खरसावां पथ निरीक्षण भवन परिसर स्थित केंद्रीय रेशम बोर्ड के बुनियादी बीज संवर्धन एवं प्रशिक्षण केंद्र (CSB-BSMTC) के पायलट प्रोजेक्ट सेंटर (PPC), खरसावां में राष्ट्रीय अभ... -
पश्चिमी सिंहभूम के स्थानीय उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार, निर्यात बढ़ाने पर जोर
maskal.news1 day agoचाईबासा | पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निर्यात प्रोत्साहन समिति (DLEPC) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिल...

