जमशेदपुर : करनडीह के दुःखू टोला में सारजोम युवा फाउंडेशन के अध्यक्ष सागर हेंब्रम के नेतृत्व में बच्चों में बढ़ते अवसाद को दूर करने के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि बच्चों से प्यार करें, उनके साथ खुलकर संवाद करें, उनका समर्थन करें और उनकी रुचियों को प्रोत्साहित करें, ताकि उनकी भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
अध्यक्ष सागर हेंब्रम ने विशेष अपील करते हुए कहा कि बच्चों को सोशल मीडिया का उपयोग जरूरत के अनुसार और सीमित रूप में करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अभियान को सफल बनाने में मकी हेंब्रम, कविता समाड, फूलों विरूआ सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
भुवनेश्वर : देशभर में 12 फरवरी 2026 को भारत बंद का आह्वान किया गया है। यह बंद 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त समर्थन से आयोजित किया जा रहा है। बंद का उद्देश्य केंद्र सरकार के नए श्रम कानूनों, सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण और किसानों से जुड़े मुद्दों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करना है।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
आयोजकों के अनुसार, बंद के दौरान बैंकिंग सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, सरकारी कार्यालयों और बाजारों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, अस्पताल, एंबुलेंस, दवा दुकानों और अन्य आवश्यक सेवाओं को बंद से अलग रखा गया है, जिससे आम जनता को जरूरी सुविधाएं मिलती रहें।
Book your slot today : +91 7250214782
ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में बंद का प्रभाव मध्यम से अधिक रहने का अनुमान है। संभावित स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
सरायकेला : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू बुधवार को सरायकेला पहुंचे। उन्होंने सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के पार्टी समर्थित उम्मीदवार सुमित चौधरी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, कोल्हान चुनाव संयोजक शैलेन्द्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, राजा सिंह देव, राजेश नंदा, राजकुमार सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष बीजू दत्ता, पूर्व अध्यक्ष बद्री दरोगा, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा नेत्री मीनाक्षी पटनायक, सुदीप पटनायक सहित जिला और नगर कमेटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Book your slot today : +91 7250214782
उद्घाटन के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुमित कुमार चौधरी की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने पर चर्चा की और चुनावी रणनीति तैयार की।
पत्रकारों से बातचीत में आदित्य साहू ने दावा किया कि झारखंड के 48 स्थानों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के समर्थन से चल रही झामुमो सरकार ने राज्य के विकास को रोक दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और महिला, युवा, व्यापारी तथा किसान वर्ग असंतुष्ट हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाएगी।
Book your slot today : +91 7250214782
कुछ स्थानों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और सभी चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी एक ही होता है। ऐसे मामलों पर नजर रखी जा रही है और कई स्थानों पर असंतुष्ट कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आ चुके हैं। अनुशासनहीनता के मामलों में अनुशासन समिति आवश्यक कार्रवाई करेगी।
सरायकेला विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की नाराजगी के संबंध में चल रही चर्चाओं पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्होंने इसे मीडिया का नैरेटिव बताते हुए कहा कि चंपाई सोरेन भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और संगठन से उनकी नाराजगी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
सरायकेला : नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को एन.आर. उच्च विद्यालय, सरायकेला में पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों का जिला स्तरीय द्वितीय चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्रशिक्षण के दौरान पदाधिकारियों को निर्वाचन–2026 से संबंधित निर्देशिका वितरित की गई। मतपेटी में पेपर सील लगाने की प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया तथा विभिन्न निर्वाचन प्रपत्रों को सही ढंग से भरने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
Book your slot today : +91 7250214782
पीठासीन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मतदान सामग्री प्राप्त करते समय सभी आवश्यक सामग्रियों—मतदाता सूची की कार्यकारी प्रति, प्रभेदक चिन्ह, रबर क्रॉस स्टाम्प, अमिट स्याही, मेटल रूल, मेटल सील, मतपत्र, पेपर सील, प्रपत्र एवं लिफाफे आदि—का विधिवत मिलान सुनिश्चित करें। मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मतपत्रों पर आवश्यक प्रभेदक चिन्ह अंकित कर तैयार रखने तथा एक बंडल पर पूर्ण हस्ताक्षर करने के निर्देश भी दिए गए। मतदान दिवस पर कम-से-कम एक घंटा पूर्व सभी तैयारियाँ पूर्ण करने, मतदान केंद्र पर गोपनीयता बनाए रखने, मतदान अभिकर्ताओं को मतपेटी एवं मतदाता सूची का प्रदर्शन कराने और आवश्यक घोषणाएँ करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मतदान केंद्र के 100 मीटर क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित करते हुए वहां किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार या सभा आयोजित करने पर रोक की जानकारी दी गई।
Book your slot today : +91 7250214782
यह भी स्पष्ट किया गया कि मतदान केंद्र के भीतर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। महिला मतदाता के साथ शिशु तथा दिव्यांग मतदाता के सहयोगी को नियमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस बल सामान्यतः केंद्र के बाहर तैनात रहेगा। पत्रकारों एवं फोटोग्राफरों को मतदान केंद्र के बाहर ही छायांकन की अनुमति होगी। प्रशिक्षण के अंत में सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं नियमों के अनुरूप करने का निर्देश दिया गया, ताकि नगरपालिका चुनाव–2026 की प्रक्रिया पारदर्शिता और विधि-सम्मत तरीके से सम्पन्न हो सके।
चाईबासा : जगन्नाथपुर थाना कांड संख्या 58/2020 (20 जुलाई 2020) में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी निरंजन शर्मा को दोषी ठहराया है। मामले में प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 4/8 के तहत दर्ज की गई थी।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
अभियुक्त निरंजन शर्मा, निवासी जैतगढ़, थाना जगन्नाथपुर, जिला पश्चिमी सिंहभूम, पर नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म का आरोप था। चाईबासा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा और सभी साक्ष्य अदालत में पेश किए।
Book your slot today : +91 7250214782
पॉक्सो केस संख्या 17/2021 की सुनवाई के बाद, 11 फरवरी 2026 को अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की अदालत ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने उसे 21 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने की स्थिति में अतिरिक्त सजा भी लागू होगी।
सरायकेला : जिले में कुपोषण की दर घटाने के उद्देश्य से जिला समाहरणालय सभागार में ‘समर अभियान’ के सफल क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सत्या ठाकुर ने की। प्रशिक्षण सत्र SCoE, RIMS रांची की प्रशिक्षक श्रीमती रीमा कुमारी द्वारा संचालित किया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से कुपोषित (SAM) और मध्यम रूप से कुपोषित (MAM) बच्चों की समय पर पहचान, उपचार और प्रबंधन सुनिश्चित करना और संबंधित विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना था। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने आंगनवाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को निर्देश दिया कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसे मोहल्लों की पहचान करें, जहाँ नए कुपोषित बच्चों की संभावना हो। चिन्हित बच्चों को ‘शिशु शक्ति’ (ATHR) और आवश्यक औषधियाँ उपलब्ध कराते हुए सामुदायिक स्तर पर उचित प्रबंधन और फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा।
Book your slot today : +91 7250214782
चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों को ‘कुपोषण उपचार केंद्र’ (MTC) में शीघ्र भेजने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण में अभियान के तहत संकलित आंकड़ों को ‘समर कार्यक्रम’ एप्लिकेशन पर सही और समयबद्ध अपलोड करने का प्रशिक्षण भी दिया गया। स्वास्थ्य और समाज कल्याण विभाग के बीच बेहतर समन्वय के साथ कुपोषण उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों का नियमित वजन और ऊँचाई मापन, ग्राम स्तर पर पोषण जागरूकता बैठकें आयोजित करने और अभियान की साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्णय लिया गया।
Book your slot today : +91 7250214782
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) श्रीमती बिभा सिन्हा, महिला पर्यवेक्षिकाएँ श्रीमती सविता सिन्हा, श्रीमती प्रीति कुमारी, श्रीमती पुतुल सिंह, विभागीय कर्मचारी श्री रितेश महापात्रा और SCoE, RIMS के प्रखण्ड समन्वयक श्री सोना सिंह, श्रीमती अर्चना कुमारी एवं श्री नितेश मिश्रा उपस्थित थे।
चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के टिकरचम्पी इलाके में स्थित कोल्हान नितिर तुरतुंग (KNT) अध्ययन केंद्र एवं सगोम लाइब्रेरी में बुधवार को टाटा स्टील के सहयोग से चल रहे “समुदाय के साथ” कार्यक्रम के तहत विशेष फिल्म स्क्रीनिंग आयोजित की गई।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
इस कार्यक्रम में हो और मुंडा जनजातियों की पुरानी लोक कथाओं पर आधारित फिल्में दिखाई गईं। खास तौर पर एक फिल्म में धरती की उत्पत्ति और मानव जीवन की शुरुआत को सुंदर तरीके से प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा, ‘रिदम ऑफ अर्थ’ नामक गीत (कुड़ुख, हो, संथाल और मुण्डा भाषाओं में) भी प्रस्तुत किया गया, जो प्रकृति के साथ मानव के संबंध को दर्शाता है।
Book your slot today : +91 7250214782
साथ ही संथाली भाषा में बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘पपीता’ और हो साहित्य व संस्कृति पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी स्क्रीन की गई। ये फिल्में आदिवासी समुदाय की परंपराओं, विश्वासों और जीवनशैली को सरल और प्रभावशाली ढंग से दर्शाती हैं। स्क्रीनिंग के दौरान छात्रों ने उत्साहपूर्वक फिल्में देखीं, सवाल पूछे और अपनी राय साझा की। कार्यक्रम में उपस्थित कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष माझीराम जामुदा ने टाटा स्टील का धन्यवाद किया। महासचिव प्रेम सिंह डांगिल ने कहा कि ऐसी फिल्में समाज में जागरूकता बढ़ाती हैं और संस्कृति के प्रति गर्व की भावना मजबूत करती हैं।
Book your slot today : +91 7250214782
कार्यक्रम को रबिन्द्र गिलुवा ने सफलतापूर्वक होस्ट किया। कार्यक्रम में कोल्हान नितिर तुरतुंग के अध्यक्ष, महासचिव, सचिव, सदस्य, टाटा स्टील के प्रतिनिधि, शिक्षक और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस तरह के कार्यक्रम न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि आदिवासी संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में भी मददगार साबित होते हैं।
रांची : झारखंड में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही राज्य के शहरी विकास को नई रफ्तार मिलने की संभावना बढ़ गई है। केंद्र सरकार से 15वें वित्त आयोग की लंबित राशि के रूप में राज्य को लगभग 2,148 करोड़ रुपये मिलने का रास्ता साफ हो गया है। यह राशि पिछले तीन वर्षों से नगर निकायों के गठन न होने के कारण लंबित थी।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
नगर विकास एवं आवास विभाग ने केंद्र को पत्र भेजकर निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की औपचारिक जानकारी दी है और राशि जारी करने का अनुरोध किया है। राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 728 करोड़ रुपये मिलने हैं, जो अब निकायों के गठन के बाद जारी किए जा सकेंगे।
Book your slot today : +91 7250214782
नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र और आगामी बजट से मिलने वाली राशि के आधार पर शहरों के विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। लंबित परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि आम नागरिकों को सीधे लाभ मिल सके। तीन वर्षों से अटकी इस राशि के कारण कई महत्वपूर्ण शहरी परियोजनाएं ठप पड़ी थीं। इसके अलावा, पंचायत चुनावों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों को भी राहत मिली है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 15वें वित्त आयोग की बेसिक ग्रांट की दूसरी किस्त के रूप में राज्य को 275.12 करोड़ रुपये जारी किए जाने की सिफारिश की गई है।
Book your slot today : +91 7250214782
इस राशि से सड़क, नाली, वेंडिंग जोन, तालाबों का पुनर्विकास, बस एवं ऑटो स्टैंड, बाजार परिसर, सामुदायिक केंद्र, पार्क, जलापूर्ति व्यवस्था, वर्षा जल संचयन और वायु गुणवत्ता निगरानी जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। विकास परियोजनाओं का चयन हाई पावर कमेटी करेगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और शहरों की जरूरत के अनुसार योजनाओं को लागू किया जा सके। वित्त वर्ष 2025-26 में इस मद में 728 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है।
खरसावां : खरसावां के पथ निरीक्षण भवन में वृहद झारखंड मोर्चा की महत्वपूर्ण बैठक केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 4 मार्च 2026 को प्रस्तावित प्रथम वार्षिक अधिवेशन को होली पर्व के कारण स्थगित कर अब 8 मार्च 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
केंद्रीय अध्यक्ष बिरसा सोय ने कहा कि यह मोर्चा का पहला वार्षिक अधिवेशन होगा और इसमें कोल्हान प्रमंडल समेत झारखंड के अन्य प्रमंडलों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही संगठन में सैकड़ों नए सदस्य जोड़ने की योजना है।
Book your slot today : +91 7250214782
केंद्रीय महासचिव भरत सिंह गागराई ने कहा कि राज्य में रोजगार की कमी के कारण युवाओं का पलायन बढ़ रहा है और सरकारी स्कूल व अस्पतालों की स्थिति चिंता का विषय है। केंद्रीय कोषाध्यक्ष अभय सिंह जामुदा ने कहा कि राज्य की शासन व्यवस्था पूंजीपतियों के प्रभाव में है और मूल निवासी अपने ही राज्य में संघर्ष का अनुभव कर रहे हैं। उन्होंने झारखंडियों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
Book your slot today : +91 7250214782
पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष दुर्गा चरण पुरती ने बताया कि 8 मार्च के अधिवेशन की तैयारियां शुरू हो गई हैं और सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता इसे सफल बनाने में जुट गए हैं।
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए कक्षा प्रथम में नामांकन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक संबंधित विद्यालयों में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
Admissions Open | Contact : +91 9899613747
नामांकन चाईबासा, कुंडरुगुटू (बंदगांव), देवो (बंदगांव), थोलकोबाद (कैम्प–मनोहरपुर), छोटानागरा (मनोहरपुर) और ओंड़ा (गोइलकेरा) स्थित आवासीय विद्यालयों में होगा। चयन के लिए 15 मार्च 2026 को मौखिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Book your slot today : +91 7250214782
आवेदन के साथ जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और बी.पी.एल./आय प्रमाण पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है। चयनित विद्यार्थियों का नामांकन 20 से 31 मार्च 2026 तक किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विद्यालय या जिला कल्याण कार्यालय, चाईबासा से संपर्क किया जा सकता है।