Blog

जेटेया मोड़ पर ग्रामीणों का प्रदर्शन: जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंत्री का पुतला दहन, आंदोलन की चेतावनी

जेटेया मोड़ पर ग्रामीणों का प्रदर्शन: जर्जर सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंत्री का पुतला दहन, आंदोलन की चेतावनी

जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर – नोवामुंडी प्रखंड के जेटेया मोड़ स्थित राबंगगुटू हाट के पास सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय का पुतला दहन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बताया गया कि जेटेया मोड़ से सेलदौरी, करंजीया जेटेया होते हुए आईकुटी, बाहदा और कोटगढ़ तक जाने वाली सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। यह सड़क क्षेत्र को मुख्यालय से जोड़ने वाली एकमात्र मार्ग है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782

सड़क की बदहाल स्थिति से प्रभावित गांवों के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन के समान है। इसी मार्ग से लोग अस्पताल, मुख्यालय, हाट-बाजार और स्कूल-कॉलेज आते-जाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं कराया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

इस मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा के साथ मंजीत कोड़ा, अशोक पान, नसीम अंसारी, सीताराम लागुरी, कृष्णा सिंकु, समियल लागुरी, संजय जेराई, राजेंद्र बालमुचू, लक्ष्मण बालमुचू, दिरी लागुरी, जगमोहन सिंकु, सुखलाल लागुरी, बुधराम लागुरी, सरजोम लागुरी, हिंदू लागुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

चाईबासा: देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का रजत जयंती समारोह आयोजित

चाईबासा: देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन का रजत जयंती समारोह आयोजित

चक्रधरपुर : प्रतिष्ठित ऑल इंडिया स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट की विजेता देवेंद्र माझी स्पोर्ट्स फाउंडेशन (डीएमएफएस) का रजत जयंती समारोह पोड़ाहाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सभागार में धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिंहभूम की सांसद सह फाउंडेशन की संरक्षक जोबा माझी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

विशिष्ट अतिथियों में चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव, खरसावां के विधायक दशरथ गागराई तथा मनोहरपुर के विधायक सह डीएमएफएस के अध्यक्ष जगत माझी उपस्थित रहे।

समारोह में डीएमएफएस से जुड़े करीब 25 पूर्व खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने वाले प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

मुख्य अतिथि जोबा माझी ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को तराशकर उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि डीएमएफएस से जुड़े कई खिलाड़ी आज केंद्र और राज्य सरकार में कार्यरत हैं तथा बड़े खेल मंचों पर अपना नाम कमा रहे हैं।

विधायक सुखराम उरांव ने डीएमएफएस के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्टील एक्सप्रेस फुटबॉल टूर्नामेंट जीतकर टीम ने अपनी प्रतिभा साबित की है। उन्होंने कहा कि लट्टू उरांव स्मारक कल्याण समिति और डीएमएफएस दोनों का उद्देश्य खेल और खिलाड़ियों का विकास है।

विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि एक खिलाड़ी होने के नाते वे हमेशा खेल को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। उन्होंने स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने का संकल्प दोहराया।

Book your slot today : +91 7250214782


डीएमएफएस के अध्यक्ष जगत माझी ने बताया कि फाउंडेशन फुटबॉल के साथ-साथ क्रिकेट, कराटे, बॉक्सिंग और हॉकी जैसे खेलों को भी प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद प्रतिभाएं किसी भी सहायता के लिए फाउंडेशन से संपर्क कर सकती हैं।

कार्यक्रम का संचालन एस. अनवर ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शिवपूजन सिंह ने दिया। अंत में दिवंगत रेफरी सुनील महतो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

इस अवसर पर जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मोहम्मद दिलदार समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

सम्मानित पूर्व खिलाड़ियों में शामिल रहे:
रिंकी कुजूर, नीलम खलखो, जितेन महतो, तकी अहमद, आसिफ इकबाल, शशि मेलगांडी, मदन सिंह चाकी, मोहम्मद सिराज, तहसीन आलम, शशि बेहरा, प्रकाश मुखी, अमित गोप, आफताब आलम, अब्दुल वाजिद, इरशाद अहमद, नीरज, बालेश्वर बेसरा बाले, नेहाल अंसारी, सुजीत महतो, शरीफ आलम, मंजर आलम, इलू नाग, मोहम्मद आमिर, सुशांति, इकबाल खान, अमित हेम्ब्रम, सोमवारी हेम्ब्रम व गौस खान।

चाईबासा में कोल्हान ब्ह: रुमुल आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक, तैयारियों को लेकर बनी रूपरेखा

चाईबासा में कोल्हान ब्ह: रुमुल आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक, तैयारियों को लेकर बनी रूपरेखा

चाईबासा : प्रकृति व्याख्यान केंद्र के प्रांगण में सुबह 9:00 बजे “कोल्हान ब्ह: रुमुल आयोजन समिति” की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी आयोजन को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में ब्ह: पर्व के सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर विशेष चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि हो’ समुदाय के विशेषज्ञों से शीघ्र संपर्क कर पर्व की परंपराओं और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर विस्तृत संवाद किया जाएगा। साथ ही, पर्व से जुड़े प्रमुख लोकगीत, ताड़ (धुन) और पारंपरिक नृत्य कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस पहल की जाएगी।

Book your slot today : +91 7250214782

समिति ने कोल्हान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का संकल्प लिया। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर प्रबंधन समिति द्वारा प्रत्येक छोटी-बड़ी व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। सांस्कृतिक शोभायात्रा में हो’ समुदाय के पारंपरिक एवं वास्तविक परिधानों को प्राथमिकता देने का भी निर्णय लिया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न मीडिया चैनलों, अखबारों के संपादकों, सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स, यूट्यूबर्स और इंफ्लुएंसर्स के साथ बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी। आयोजन में स्थानीय कलाकारों, साहित्यकारों, खिलाड़ियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों, व्यावसायिक समूहों और बुद्धिजीवियों के साथ-साथ हो’ समुदाय के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को आमंत्रित करने की योजना बनाई गई है।

आर्थिक सहयोग के लिए सबसे पहले सक्रिय सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु विशेष स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देकर एक सशक्त टीम तैयार की जाएगी।

बैठक में अध्यक्ष संजय सरिल देवगम, सचिव रेयांश समाड, प्रबंधक साधु हो’, कोषाध्यक्ष सत्यजीत सुंडी, मीडिया प्रभारी गुरु चरण सिंकु, सलाहकार प्रकाश पुरती, संरक्षक बबलू बानरा, जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल सहित कई अन्य सदस्य और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिम सिंहभूम के सक्रिय युवा नेतृत्वकर्ता उपस्थित रहे।

सरायकेला जिला कारा में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

सरायकेला जिला कारा में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

सरायकेला : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में रविवार, 15 फरवरी को सरायकेला जिला कारा में जेल अदालत सह चिकित्सा जांच एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न हुआ।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यक्रम की देखरेख मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव प्रभारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लूसी सोसेन तिग्गा ने की। इस अवसर पर जिला कारा अधीक्षक सत्येंद्र कुमार महतो, सहायक लोक अभियोजक देव प्रताप तिवारी, सहायक एलएडीसी अंबिका चरण पाणि, विजय कुमार महतो, जेलर सोनू कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

जेल अदालत के दौरान बंदियों द्वारा दिए गए दो आवेदनों पर सुनवाई की गई और उन्हें आवश्यक कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बंदियों को बताया कि वे अपनी किसी भी विधिक समस्या के लिए निःसंकोच जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता ले सकते हैं। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी भी दी।

Book your slot today : +91 7250214782


चिकित्सा जांच शिविर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों को त्वरित न्यायिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधा और विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने महिला वार्ड का निरीक्षण कर महिला बंदियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्हें भी निःशुल्क विधिक सहायता और अन्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां द्वारा आयोजित इस शिविर ने बंदियों की विधिक जागरूकता बढ़ाने और न्याय तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

महाशिवरात्रि पर सरायकेला के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिवरात्रि पर सरायकेला के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सरायकेला : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सरायकेला जिला मुख्यालय तथा आसपास के क्षेत्रों के सभी शिवालयों में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सूर्योदय से पहले ही भक्तों का आना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद तक जारी रहा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सरायकेला के कुदरसाही स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ के प्राचीन मंदिर में सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।

Book your slot today : +91 7250214782

मंदिर के पुजारी और भक्त मंडली ने श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की। पूजा सामग्री और नारियल-फल की दुकानों को बैरिकेडिंग कर मुख्य सड़क के किनारे व्यवस्थित किया गया, ताकि यातायात बाधित न हो। मंदिर परिसर के बाहर छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई। सुरक्षा के मद्देनजर अगरबत्ती और दीप जलाने की व्यवस्था मंदिर के मुख्य द्वार के सामने की गई।

Book your slot today : +91 7250214782


इसके अलावा मजना घाट स्थित बाबा पंचमुखी महादेव मंदिर, मलिक बांध, इंद्र टांडी, गेस्ट हाउस, कवि टोला सहित अन्य शिवालयों में भी भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ रही।
भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख मंदिरों में आवश्यकतानुसार महिला एवं पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

आद्रा रेल मंडल में 16 से 22 फरवरी तक रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

आद्रा रेल मंडल में 16 से 22 फरवरी तक रोलिंग ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द व मार्ग परिवर्तित

चक्रधरपुर : आद्रा रेल मंडल में विकास कार्यों के लिए 16 से 22 फरवरी तक रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन किया जाएगा। वहीं टाटा–हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

रद्द रहने वाली ट्रेनें:

ट्रेन संख्या 68045/68046 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर 16, 17, 19, 20 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 68077/68078 आद्रा–भागा–आद्रा 22 फरवरी को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू 17 और 22 फरवरी को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू 17 और 20 फरवरी को रद्द रहेगी।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट होने वाली ट्रेनें:

ट्रेन संख्या 18019/18020 झारग्राम–धनबाद–झारग्राम एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को बोकारो स्टील सिटी तक ही चलेगी। इन दिनों बोकारो–धनबाद–बोकारो खंड में सेवा रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्धमान–मेदिनीपुर–बर्धमान मेमू एक्सप्रेस 16 और 17 फरवरी को गोमो तक ही चलेगी। गोमो–हटिया–गोमो खंड में सेवा रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 68090/68089 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू 20 फरवरी को विष्णुपुर तक ही संचालित होगी। विष्णुपुर–मेदिनीपुर–विष्णुपुर खंड में सेवा रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 68056/68060 टाटा–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर 17 और 21 फरवरी को आद्रा तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी। आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में सेवा रद्द रहेगी।

Book your slot today : +91 7250214782

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेन:

ट्रेन संख्या 18601 टाटा–हटिया एक्सप्रेस 17, 18 और 21 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल–पुरुलिया–कोटशिला–मुरी के बजाय चांडिल–गुंडाबिहार–मुरी मार्ग से चलेगी।


रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

झारखंड में सियासी हलचल: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने JMM छोड़ थामा BJP का दामन

झारखंड में सियासी हलचल: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने JMM छोड़ थामा BJP का दामन

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

सदस्यता समारोह में BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे। बाबूलाल मरांडी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Book your slot today : +91 7250214782

इस मौके पर दुलाल भुइयां ने कहा कि वे विकास और जनकल्याण के उद्देश्य से BJP में शामिल हुए हैं। उनके इस कदम से राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। BJP नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए आगामी चुनावों में उनकी सक्रिय भूमिका की बात कही

Book your slot today : +91 7250214782
गोवा में चमका झारखंड: नेशनल इंक्लूजन कप 2026 में बालक-बालिका टीम बनी उपविजेता

गोवा में चमका झारखंड: नेशनल इंक्लूजन कप 2026 में बालक-बालिका टीम बनी उपविजेता

गोवा : गोवा में आयोजित नेशनल इंक्लूजन कप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड की बालक और बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता (रनर-अप) का खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 10 से 12 फरवरी तक आयोजित हुई थी, जिसका आयोजन Slum Soccer द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 18 राज्यों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें से 16 राज्यों के कुल 320 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पहले दिन शानदार शुरुआत

10 फरवरी को बालक वर्ग में झारखंड ने आंध्र प्रदेश को 8-5 तथा पश्चिम बंगाल को 7-5 से हराया। वहीं बालिका वर्ग में झारखंड ने मध्य प्रदेश को 2-1 और गोवा को 4-2 से पराजित किया।


दूसरे दिन फाइनल में जगह पक्की

11 फरवरी को बालक वर्ग में झारखंड ने उत्तराखंड को 7-5 से हराया और गोवा के खिलाफ 9 गोल दागते हुए फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग में टीम ने महाराष्ट्र को 4-2 और उत्तराखंड को 7-4 से हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।

Book your slot today : +91 7250214782

फाइनल में कांटे की टक्कर
12 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में झारखंड और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने पर मैच पेनाल्टी में गया, जहां झारखंड को एक गोल से हार का सामना करना पड़ा।
बालिका वर्ग में झारखंड का मुकाबला छत्तीसगढ़ से हुआ, जिसमें अंतिम क्षणों में एक गोल से हारकर टीम उपविजेता बनी।


12 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में झारखंड और पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। निर्धारित समय में कोई गोल नहीं होने पर मैच पेनाल्टी में गया, जहां झारखंड को एक गोल से हार का सामना करना पड़ा।
बालिका वर्ग में झारखंड का मुकाबला छत्तीसगढ़ से हुआ, जिसमें अंतिम क्षणों में एक गोल से हारकर टीम उपविजेता बनी।


खिलाड़ियों को मिले व्यक्तिगत सम्मान


🔸बेस्ट बॉयज़ प्लेयर: सचिन रमेश कारवा (तांतनगर)


🔸बेस्ट गर्ल्स गोलकीपर: मोनिका पुरती (खुंटपानी)


🔸बेस्ट कोच (बालिका वर्ग): कमललता बिरुली, जिन्होंने पूर्व में Homeless World Cup में भी भाग लिया है।

Book your slot today : +91 7250214782

झारखंड ने इस प्रतियोगिता में कुल पांच ट्रॉफियां अपने नाम कीं। खिलाड़ियों को आयोजक संस्था द्वारा प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। आगामी दिनों में होमलेस वर्ल्ड कप 2026 (मेक्सिको) के लिए चयन सूची जारी की जाएगी।
15 फरवरी को चाईबासा वापसी पर खिलाड़ियों का खेल प्रेमियों और आदिवासी समुदाय द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेम्ब्रम तथा एकजुट संस्था ने हर्ष व्यक्त किया है।

टोंटो थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान घायल

टोंटो थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान घायल

चाईबासा : टोंटो थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटने से सीआरपीएफ 174 बटालियन के दो जवान घायल हो गए। घायलों की पहचान 56 वर्षीय अंतर्यामी गिरी और 39 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

Book your slot today : +91 7250214782

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 बजे दोनों जवान एक मालवाहक ट्रक से जवानों का सामान लेकर रोआम कैंप जा रहे थे। इसी दौरान टोंटो थाना क्षेत्र में अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे दोनों जवान घायल हो गए।

Book your slot today : +91 7250214782

घटना के बाद उन्हें तुरंत टोंटो अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को रांची रेफर कर दिया।

Book your slot today : +91 7250214782

सात साल हो गए, हर बरसी पर फोटो, फूल और भाषण मिल जाते हैं, लेकिन देश अब आँसू नहीं, सच और जवाबदेही मांगता है:- धी. रामहरि पेरियार

सात साल हो गए, हर बरसी पर फोटो, फूल और भाषण मिल जाते हैं, लेकिन देश अब आँसू नहीं, सच और जवाबदेही मांगता है:- धी. रामहरि पेरियार

चाईबासा : एंटी करप्शन ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा/विधानसभा प्रत्याशी रहे धी. रामहरि पेरियार ने तीखे शब्दों में कहा कि शहादत का सम्मान केवल पुष्प अर्पित करने से नहीं, बल्कि सत्य को सामने लाने से होता है। सात वर्षों तक यदि तथ्य और जिम्मेदारी स्पष्ट नहीं हो पाए, तो यह केवल प्रशासनिक देरी नहीं बल्कि जवाबदेही से बचने का संकेत प्रतीत होता है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती भावनात्मक नारों से नहीं, बल्कि पारदर्शिता, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही से होती है। यदि जांच पूरी हो चुकी है तो संबंधित रिपोर्ट सार्वजनिक क्यों नहीं की जाती? आखिर देश को सच जानने से क्यों रोका जा रहा है? सवाल पूछना किसी भी नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, इसे राष्ट्रविरोध नहीं कहा जा सकता।

Book your slot today : +91 7250214782

धी. पेरियार ने कहा कि शहादत को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना देश की भावनाओं के साथ अन्याय है। देश उन वीर सपूतों के परिवारों के प्रति जवाबदेह है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनकी कुर्बानी का सच्चा सम्मान तभी होगा जब पूरी सच्चाई सामने आए और दोषियों की जिम्मेदारी तय हो।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने स्पष्ट मांग की कि केवल औपचारिक श्रद्धांजलि तक सीमित न रहकर, इन गंभीर और बुनियादी सवालों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में मीडिया की भूमिका केवल भावनाएं दिखाने की नहीं, बल्कि सच को उजागर करने की भी है।
अंत में धी. पेरियार ने कहा कि अब समय आ गया है कि चुप्पी टूटे, सत्य सामने आए और देश को स्पष्ट उत्तर मिले। सात वर्षों की प्रतीक्षा पर्याप्त है, अब पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।