maskal.news

805 Posts
मागे पर्व पर पैतृक गांव पाताहातु पहुंचे मधु कोड़ा और गीता कोड़ा, पारंपरिक पूजा में हुए शामिल

मागे पर्व पर पैतृक गांव पाताहातु पहुंचे मधु कोड़ा और गीता कोड़ा, पारंपरिक पूजा में हुए शामिल

चाईबासा : पाताहातु मागे पर्व के पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा सपरिवार अपने पैतृक गांव पाताहातु पहुंचे। इस दौरान दोनों ने गांव में आयोजित पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया और दिऊरियों के साथ आदिवासी परंपरा के अनुसार सिंहबोंगा की गोवारी (अर्चना) की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

पर्व के अवसर पर दिऊरियों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए देशाउली से प्रार्थना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में गांव के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही। पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक माहौल से पूरा गांव उत्सव के रंग में रंगा नजर आया।

Book your slot today : +91 7250214782

इस अवसर पर मधु कोड़ा ने कहा कि मागे पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी ग्रामीणों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और विकास की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। वहीं गीता कोड़ा ने भी ग्रामीणों के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की उन्नति और लोगों के कल्याण की कामना की।

Book your slot today : +91 7250214782

मागे पर्व के अवसर पर पाताहातु गांव में पारंपरिक आस्था, संस्कृति और सामूहिक एकजुटता का अनुपम दृश्य देखने को मिला।

बाहदा गांव में शंकर चाम्पिया ने सरना धर्म में की वापसी, पूजा-अनुष्ठान संपन्न

बाहदा गांव में शंकर चाम्पिया ने सरना धर्म में की वापसी, पूजा-अनुष्ठान संपन्न

बाहदा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के ग्राम बाहदा, टोला रोबड़ोसाई निवासी शंकर चाम्पिया (पिता – दामु चाम्पिया, पत्नी – लुदरी चाम्पिया) ने शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को विधिवत पूजा-अनुष्ठान के साथ पुनः सरना धर्म अपना लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

जानकारी के अनुसार, शंकर चाम्पिया ने करीब एक वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना लिया था। हाल ही में गांव के ग्रामीणों ने इस विषय पर बैठक कर उनसे चर्चा की और सरना धर्म में वापस लौटने का आग्रह किया। इस पर उन्होंने कुछ समय मांगा था। निर्धारित समय के बाद शुक्रवार को उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अनुष्ठान कर सरना धर्म में वापसी की।

Book your slot today : +91 7250214782


इस अवसर पर उनके घर के आंगन में मुर्गा एवं मुर्गी की पूजा की गई तथा आदिंग में नए हांडी (चाटू) में भोजन तैयार कर धार्मिक परंपराओं का पालन किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यक्रम में जेना तिरिया, बिनुसिंह चातोम्बा, गुरुचरण चातोम्बा, मसकल चाम्पिया, रामजीत चाम्पिया, सोनाराम चाम्पिया, लक्ष्मण तिरिया, बामिया चातोम्बा, विद्याधर चाम्पिया, गारदी गोप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी जलेश कवि का चुनावी कार्यालय उद्घाटित, जनसंपर्क अभियान तेज

सरायकेला नगर पंचायत चुनाव: अध्यक्ष पद प्रत्याशी जलेश कवि का चुनावी कार्यालय उद्घाटित, जनसंपर्क अभियान तेज

सरायकेला : सरायकेला नगर पंचायत में आगामी 23 फरवरी को होने वाले नगर निकाय आम चुनाव की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों का जनसंपर्क और चुनाव प्रचार तेज हो गया है। इसी क्रम में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार जलेश कवि का चुनावी कार्यालय सरायकेला के गोपबंधु चौक के पास स्वर्गीय तारिणी शंकर कवि के आवास में खोला गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

कार्यालय का उद्घाटन सेवानिवृत्त इंजीनियर दुर्गा प्रसाद दुबे, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार तथा अंजुमन इस्लामिया कमेटी, सरायकेला के अध्यक्ष जमील अहमद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर रंजीत नंदा, सनत आचार्य, अधिवक्ता प्रदीप तेंदू रथ, सानो कवि, मलय कवि, सराज पटनायक, पानू कवि, सरस सतपति सहित नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

कार्यालय उद्घाटन के बाद समर्थकों ने उत्साह के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान वे घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जलेश कवि के पक्ष में बैलेट पेपर के क्रमांक एक पर एअर कंडीशनर (एसी) छाप पर मुहर लगाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील कर रहे हैं।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में मानकी-मुंडा संघ की मासिक बैठक, देशाउली फाउंडेशन ने स्वशासन और संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर

चाईबासा में मानकी-मुंडा संघ की मासिक बैठक, देशाउली फाउंडेशन ने स्वशासन और संस्कृति संरक्षण पर दिया जोर

चाईबासा : चाईबासा स्थित मानकी मुंडा संघ सभागार में शुक्रवार, 13 फरवरी 2026 को मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में देशाउली फाउंडेशन के संस्थापक साधु हो शामिल हुए।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

बैठक में उपस्थित मानकी-मुंडाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साधु हो ने कहा कि देशाउली फाउंडेशन आदिवासी समुदाय द्वारा संचालित एक स्वायत्त सामाजिक संस्था है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आदिवासी कला-संस्कृति, परंपरा, मान्यताओं और स्वशासन व्यवस्था के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है।

Book your slot today : +91 7250214782

उन्होंने देशाउली-जयरा और अन्य पवित्र स्थलों के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि स्वशासन व्यवस्था से जुड़े दियुरियों की स्थिति और प्राकृतिक रूप से स्थापित देशाउली स्थलों पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान के लिए कोल्हान क्षेत्र के मानकी-मुंडाओं से सहयोग करने और सामाजिक एकता एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

Book your slot today : +91 7250214782

साधु हो ने बताया कि आगामी “दियुरी संवाद” कार्यक्रम के तहत देशाउली फाउंडेशन द्वारा प्रखंड समन्वयकों को गांव-गांव भेजकर दियुरियों का डाटा संग्रह किया जाएगा। इस कार्य में सभी मुंडा-मानकी से सहयोग करने का अनुरोध किया गया।

बालू के अवैध खनन की शिकायत पर केंद्र ने झारखंड सरकार को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया

बालू के अवैध खनन की शिकायत पर केंद्र ने झारखंड सरकार को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया

जगन्नाथपुर : झारखण्ड आंदोलनकारी संयुक्त मोर्चा के मुख्य सलाहकार एवं पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा द्वारा जिले में बड़े पैमाने पर बालू के अवैध खनन और व्यापार के खिलाफ खनन मंत्रालय, भारत सरकार को लिखित शिकायत की गई थी। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए खनन मंत्रालय ने खान एवं भूविज्ञान विभाग, झारखण्ड के सचिव को अधिसूचित नियमों और दिशा-निर्देशों के तहत जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

खनन मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा है कि खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 3(ई) के तहत बालू को गौण खनिज के रूप में अधिसूचित किया गया है। साथ ही, अधिनियम की धारा 15(1) के अनुसार गौण खनिजों से संबंधित खनन पट्टा, खनिज रियायत और नियम बनाने का अधिकार राज्य सरकार को प्राप्त है। इस कारण गौण खनिजों का विनियमन राज्य सरकार के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र में आता है।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा, अधिनियम की धारा 23C राज्य सरकार को अवैध खनन, ढुलाई और भंडारण को रोकने तथा इससे संबंधित नियम बनाने का अधिकार प्रदान करती है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और उससे जुड़े मामलों पर कार्रवाई करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

Book your slot today : +91 7250214782

खनन मंत्रालय ने झारखण्ड सरकार से अनुरोध किया है कि प्राप्त शिकायत की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और की गई कार्रवाई से केंद्र सरकार को अवगत कराया जाए।

रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला

रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ संदिग्ध नहीं मिला

रांची : रांची समाहरणालय (DC ऑफिस) को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और पूरे परिसर को अलर्ट पर रखा।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया। सुरक्षा टीमों ने DC ऑफिस और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कई घंटों की जांच के बाद कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, जिससे अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

Book your slot today : +91 7250214782

एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने कहा कि सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा और हर खतरे को गंभीरता से लिया जाएगा।

Book your slot today : +91 7250214782

धमकी भरे ईमेल की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके उद्देश्य का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है, लेकिन पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने तक सभी पहलुओं की जांच की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि समाहरणालय और शहर की सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है।

वार्ड नंबर 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल का जनसंपर्क अभियान तेज

वार्ड नंबर 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल का जनसंपर्क अभियान तेज

चक्रधरपुर : नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 17 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रमेश खिरवाल ने शुक्रवार को सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और क्रमांक संख्या 6 ‘बिस्किट छाप’ पर मोहर लगाकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अभियान के दौरान जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नीला नाग और पवन शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया।

Book your slot today : +91 7250214782

रमेश खिरवाल ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे वार्ड के विकास, साफ-सफाई, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। जनसंपर्क अभियान के दौरान समर्थकों में उत्साह देखा गया और कई जगह लोगों ने उनका स्वागत किया।

Book your slot today : +91 7250214782

चाईबासा : नगरपालिका निर्वाचन 2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

चाईबासा : नगरपालिका निर्वाचन 2026 की तैयारियों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

चाईबासा : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त श्री चंदन कुमार ने शुक्रवार को निर्वाचन तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चाईबासा एवं चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के मतदान दलों की रवानगी के लिए चिन्हित स्थल टाटा कॉलेज-चाईबासा परिसर तथा स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र के लिए चिन्हित महिला कॉलेज-चाईबासा परिसर का जायजा लिया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त के साथ उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) चाईबासा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, भूमि सुधार उपसमाहर्ता चाईबासा, नजारत उप समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी तथा सभी निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड पार्षद)-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Book your slot today : +91 7250214782

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने टाटा कॉलेज परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर तथा महिला कॉलेज-चाईबासा स्थित स्ट्रांग रूम व मतगणना परिसर में दोनों नगर परिषद क्षेत्रों के लिए की जा रही अलग-अलग व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने डिस्पैच सेंटर पर बैरिकेडिंग, मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों के आवागमन हेतु वाहनों के क्रमवार संयोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Book your slot today : +91 7250214782

इसके अतिरिक्त स्ट्रांग रूम एवं मतगणना परिसर में रिसीविंग टेबल पर मतदान कर्मियों के सुगम पहुंच की व्यवस्था, मतगणना दिवस पर कर्मियों एवं चुनाव अभिकर्ताओं के आवागमन, मतगणना कक्ष में टेबल व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी, 105 लीटर चुलाई शराब जब्त

नगरपालिका चुनाव को लेकर अवैध शराब के खिलाफ सघन छापेमारी, 105 लीटर चुलाई शराब जब्त

सरायकेलाखरसावां : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ छापेमारी और रात्रि गश्ती अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

अभियान के दौरान आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर तथा गम्हरिया थाना क्षेत्र के यशपुर और जिलिंगोडा में छापेमारी की गई। इस दौरान 105 लीटर अवैध चुलाई शराब, 3.6 लीटर अवैध विदेशी शराब और 1500 किलो जावा महुआ बरामद किया गया।

Book your slot today : +91 7250214782

छापेमारी में बास्को नगर से आरोपी विजय जाना और नोगा पिंगुआ उर्फ जेके को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Book your slot today : +91 7250214782
चाईबासा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास

चाईबासा में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की कठोर कारावास

चाईबासा : जराईकेला थाना कांड संख्या 7/2023 (दिनांक 16.08.2023) में दर्ज नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए कठोर सजा सुनाई है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 376AB तथा पोक्सो एक्ट 2012 की धारा 4/6 के तहत दर्ज किया गया था।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

मामले में मकरंडा, टोला- रिमीडीह, थाना- जराईकेला, जिला- पश्चिमी सिंहभूम निवासी आरोपी रोबिन भुमिज (पिता- निमाय भुमिज) पर एक नाबालिग बच्ची के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप था।

Book your slot today : +91 7250214782

अनुसंधान के दौरान चाईबासा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को वैज्ञानिक तरीके से एकत्र कर न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया।

Book your slot today : +91 7250214782

पोक्सो केस संख्या 39/2023 में सुनवाई पूरी होने के बाद 12 फरवरी 2026 को माननीय अपर सत्र न्यायाधीश-द्वितीय, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा की अदालत ने आरोपी को दोषी पाया। अदालत ने पोक्सो एक्ट की धारा 4(2) के तहत आरोपी को 20 वर्ष की कठोर कारावास और 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।