झारखंड में आदिवासी समाज की रक्षा को लेकर संघर्ष जारी

घाटशिला : झारखंड में आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अस्तित्व की रक्षा के लिए हमारा संघर्ष जारी है। हमारी लड़ाई घुसपैठियों, धर्मांतरण और बदलती डेमोग्राफी के खिलाफ है।

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के समर्थकों को धन्यवाद देते हुए कहा गया कि चुनाव आते-जाते रहेंगे, हार-जीत होती रहेगी, लेकिन आदिवासी समाज और उसका अस्तित्व सुरक्षित रहना चाहिए।

पाकुड़, साहिबगंज समेत कई जिलों में आदिवासी समाज और भूमिपुत्रों की जमीन, उनकी बहू-बेटियों की अस्मत की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। राज्य में आदिवासियों पर अत्याचार या उनके अधिकारों का हनन होने पर हमारा विरोध लगातार जारी रहेगा।

By maskal.news

You May Also Like