नयी दिल्ली : सीआईएससीई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियाँ घोषित कर दी गई हैं। परिषद के मुख्य कार्यकारी एवं सचिव जोसेफ इमैनुएल ने गुरुवार को बताया कि कक्षा 10 (ICSE) की परीक्षा 17 फरवरी से 30 मार्च तक होगी, जबकि कक्षा 12 (ISC) की परीक्षा 12 फरवरी से 6 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
इस वर्ष लगभग 2.6 लाख छात्र ICSE और करीब 1.5 लाख छात्र ISC परीक्षा देंगे। इमैनुएल के अनुसार, परीक्षा समय-सारणी को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्रों को प्रमुख विषयों के बीच पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।
जारी डेटशीट में ICSE के 75 विषयों और ISC के 50 विषयों की पूरी परीक्षा अनुसूची शामिल है।
सीआईएससीई ने जारी की बोर्ड परीक्षा तिथियाँ: 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से, 12वीं की 12 फरवरी से शुरू

