झारखंड टी-20 लीग का भव्य आगाज, एमएस धोनी की एक झलक पाने को उमड़े क्रिकेट प्रेमी

रांची | झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा आयोजित झारखंड टी-20 लीग का भव्य शुभारंभ बुधवार को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ। टूर्नामेंट के पहले ही दिन क्रिकेट प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थानीय क्रिकेट के प्रति झारखंडवासियों की दीवानगी ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Contact no :- +91 9241456784

सुबह से ही स्टेडियम के बाहर दर्शकों की लंबी कतारें लगी रहीं। राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग मैच देखने पहुंचे। दर्शकों में सबसे अधिक उत्सुकता पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की एक झलक पाने को लेकर रही। जैसे ही धोनी स्टेडियम पहुंचे, प्रशंसकों का उत्साह चरम पर पहुंच गया। कई दर्शक मैच समाप्त होने के बाद भी अपनी सीटों पर डटे रहे और मोबाइल कैमरों में धोनी की तस्वीर कैद करने का इंतजार करते रहे।

Contact no :- +91 9798542970

दर्शकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शुरुआत में केवल विंग-सी खोला गया था, लेकिन बाद में विंग-डी भी खोलना पड़ा। इसके बावजूद स्टेडियम के अन्य हिस्सों में भी दर्शकों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। चिलचिलाती धूप के बावजूद बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और उनके शिक्षक मैच का आनंद लेने पहुंचे। बच्चों में क्रिकेट को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और वे लगातार तालियां बजाकर तथा नारे लगाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते रहे।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

बारिश ने बिगाड़ा दूसरे मुकाबले का रोमांच
झारखंड टी-20 लीग के दूसरे मुकाबले में मौसम ने खलल डाल दिया। जमशेदपुर स्टैलियंस और कोयलांचल सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला मैच लगातार बारिश से प्रभावित रहा। बारिश के कारण मैदान और आउटफील्ड गीली हो गई, जिससे रात 9 बजे तक टॉस भी नहीं हो सका।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

हालांकि बारिश थमने के बाद प्रसिद्ध गायिका कनिका कपूर समेत अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
उद्घाटन मुकाबले में रांची टाइटंस की रोमांचक जीत
टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में रांची टाइटंस और छोटानागपुर रॉयल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रांची टाइटंस ने 19.5 ओवर में 155 रन बनाए।


Book your slot today : +91 7250214782

जवाब में छोटानागपुर रॉयल्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 150 रन ही बना सकी और रांची टाइटंस ने यह मुकाबला पांच रन से अपने नाम कर लिया।
रांची की जीत के नायक राजनदीप सिंह रहे। उन्होंने 40 रन बनाने के साथ गेंदबाजी में चार ओवर में 17 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


Book your slot today : +91 7250214782

इसके अलावा युवराज ने 38 रन बनाने के साथ दो विकेट भी झटके, जबकि प्रिंस ने तीन विकेट हासिल किए। छोटानागपुर रॉयल्स की ओर से कप्तान विराट ने 24 गेंदों पर 44 रन की शानदार पारी खेली। वहीं ऋत्विक एम. पाठक ने गेंदबाजी में चार ओवर में 17 रन देकर छह विकेट लिए और बाद में नाबाद 16 रन भी बनाए, लेकिन उनका प्रयास टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा।

By maskal.news

You May Also Like