रांची में झारखंड राज्य सूचना आयोग में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति, अधिसूचना जारी

रांची | Ranchi में कार्मिक विभाग ने बुधवार को झारखंड राज्य सूचना आयोग में चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। राज्यपाल की स्वीकृति के बाद यह नियुक्तियां सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 की धारा 15(3) के तहत की गई हैं।

Contact no :- +91 9241456784

नियुक्त किए गए नए सूचना आयुक्तों में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक शामिल हैं। इन सभी का कार्यकाल शपथ ग्रहण की तिथि से प्रभावी होगा।

Contact no :- +91 9798542970

अधिसूचना के अनुसार, इन सूचना आयुक्तों का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, मान्य रहेगा।

4व्हीलर कार बुक करने के लिए -+91 8002626576

सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से Jharkhand State Information Commission में लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े प्रकरणों का शीघ्र समाधान संभव होगा।

अभी संपर्क करें :- +91 8936090601

जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को राज्यपाल ने बुधवार को मंजूरी प्रदान की। हालांकि, राजभवन की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने इन नियुक्तियों को कुछ शर्तों के साथ अनुमोदित किया है।

Book your slot today : +91 7250214782

राज्यपाल Santosh Kumar Gangwar ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि झारखंड राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति भी जल्द सुनिश्चित की जाए।
साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की प्रक्रियागत त्रुटि या उच्चतम न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से संबंधित कोई प्रश्न उत्पन्न होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

Book your slot today : +91 7250214782
By maskal.news

You May Also Like