घाटशिला में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रोड शो के दौरान तापस चटर्जी ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें रखीं

घाटशिला में रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के रोड शो के दौरान गौरीकुंज उन्नयन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने स्टेशन चौक पर उनसे मुलाकात की और क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें रखीं।

तापस चटर्जी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि घाटशिला को जिला और पर्यटन क्षेत्र के रूप में घोषित किया जाए, ताकि यहां के पर्यटन स्थलों का व्यवस्थित विकास हो सके। उन्होंने कहा कि घाटशिला प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और यहां सालभर देशभर से पर्यटक आते हैं, लेकिन पर्यटन सुविधाओं की कमी और खराब सड़कों के कारण उन्हें परेशानी होती है।

उन्होंने विभूति बाबू के आवास (विभूति भवन) के रखरखाव और उसे पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की मांग भी की। चटर्जी ने कहा कि यह स्थान बंगला भाषी समाज के लिए श्रद्धा का केंद्र है, इसे गेस्ट हाउस या सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने सड़कों की मरम्मत, शौचालय, पेयजल और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि राज्य सरकार झारखंड के संभावित पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया गया।

By maskal.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like