रांची| झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स — तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।

साइंस संकाय में धनबाद के DAV+2 पब्लिक स्कूल की छात्रा राशिदा नाज ने 500 में 489 अंक प्राप्त कर राज्य में टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर मो फैजान आलम रहे, जिन्होंने 483 अंक हासिल किए। तीसरे स्थान पर आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन ने संयुक्त रूप से 481 अंक प्राप्त किए।

आर्ट्स संकाय में छोटी कुमारी ने 478 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर अंकित कुमार रहे, जबकि अंशु कुमारी ने 473 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कॉमर्स संकाय में स्वेता प्रसाद ने 478 अंक प्राप्त कर टॉप किया। वहीं, कृष कुमार बरनवाल ने 472 अंक और प्रियंशी खत्री ने 471 अंक हासिल किए।

रिजल्ट जारी होने के बाद सफल विद्यार्थियों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल है।

