सातबाकड़ा में सेंगेल अभियान के नेतृत्व में निर्मल जल से श्राद्ध, सामाजिक सुधार की नई मिसाल

घाटशिला/डुमुरिया | आदिवासी सेंगेल अभियान के घाटशिला प्रमंडलीय अध्यक्ष श्री रामेश्वर मुर्मू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि डुमुरिया प्रखंड थाना क्षेत्र अंतर्गत कान्टासोला पंचायत के सातबाकड़ा गांव में 1 मई 2026 को कार्तिक मुर्मू के परिवार में सेंगेल अभियान के नेतृत्व में निर्मल जल से श्राद्ध एवं दशर्कम सम्पन्न कराया गया।

Admissions Open | Contact : +91 9899613747

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से घाटशिला अनुमंडल सेंगेल अध्यक्ष रामेश्वर मुर्मू, सुपाई मुर्मू, जोसेफ हेम्ब्रोम, लखिन्द्र मुर्मू, सरोसकोना प्रखंड सेंगेल बीडीओ अनंत चरण मारांडी, प्रशांत हांसदा, भागीरथी माझी, पुनता माझी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 28 अप्रैल 2026 को सेंगेल दिशोम परगना सोना राम सोरेन ने सेंगेल के आठ प्रतिनिधियों एवं पीड़ित परिवार के साथ सातबाकड़ा ग्राम के माझी प्रधान दुखूराम मुर्मू के कथित आड़ियाली रवैये के खिलाफ जिला उपायुक्त एवं प्रशासन को अवगत कराया था। आरोप है कि दुखूराम मुर्मू द्वारा कार्तिक मुर्मू एवं उनके परिवार का वर्षों से सामाजिक बहिष्कार किया जा रहा था।

Book your slot today : +91 7250214782

स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि कार्तिक मुर्मू के पिता, बड़े भाई एवं बहन की मृत्यु के बाद उनके शवों को गांव में दफनाने से भी मना कर दिया गया। इसके बाद कार्तिक मुर्मू ने सेंगेल पदाधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार सेंगेल अभियान के माध्यम से सम्पन्न कराया गया।
बताया गया कि सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह समाज सुधारक सालखन मुर्मू के सामाजिक सुधार कार्यक्रमों—जैसे नशापान उन्मूलन, अंधविश्वास के खिलाफ अभियान, जबरन आर्थिक जुर्माना, डायन प्रथा, महिला विरोधी मानसिकता और वोट खरीद-फरोख्त के विरोध—से प्रभावित होकर कार्तिक मुर्मू ने अपने परिवार सहित सेंगेल की सदस्यता ग्रहण की।

Book your slot today : +91 7250214782

1 मई 2026 को कार्तिक मुर्मू के परिवार ने हांडिया (स्थानीय शराब) का त्याग कर निर्मल जल से श्राद्ध एवं दशर्कम सम्पन्न कर समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की।
इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन, डुमुरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी निलेश कुमार मुर्मू तथा थाना प्रभारी पंचानन तिग्गा का विशेष योगदान रहा, जिनके प्रति सेंगेल संगठन ने आभार व्यक्त किया है।
– रामेश्वर मुर्मू
घाटशिला अनुमंडल सेंगेल अध्यक्ष

By maskal.news

You May Also Like